फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Overeating Risks: ज्यादा आम खाने के क्या नुकसान हैं?

Mon, 25 May 2026 07:47 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effects Of Eating Mango: अगर आपको भी आम पसंद है और आप एक दिन में कई-कई आम खा लेते हैं तो आपको ये खबर अवश्य ही पढ़नी चाहिए। यहा हम आपको इसके नुकसान बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : AI
Side Effects Of Eating Mango: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की बहार छा जाती है। फलों का राजा कहलाने वाला आम स्वाद में जितना लाजवाब होता है, उतना ही लोगों का पसंदीदा भी होता है। कई लोग आम के इतने शौकीन होते हैं कि दिनभर में कई-कई आम खा लेते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा आम खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। 

आम में प्राकृतिक शुगर, कैलोरी तो होती ही है, साथ ही में इसकी तासीर भी गर्म होती है। ऐसे में इसके अधिक मात्रा में सेवन करने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है। इसलिए स्वाद के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं ज्यादा आम खाने से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : Freepik.com
1. बढ़ सकता है वजन
  • आम में कैलोरी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
  •  जरूरत से ज्यादा आम खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने लगती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : Adobe Stock
 2. ब्लड शुगर हो सकती है हाई
 
  • डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए। 
  • आम का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

 

4 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : Freepik.com
3. पेट खराब होने की समस्या
 
  • बहुत ज्यादा आम खाने से गैस, अपच, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • खासकर खाली पेट आम खाना नुकसानदायक हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : Adobe stock
4. शरीर में बढ़ सकती है गर्मी
 
  • आम की तासीर गर्म मानी जाती है। 
  • ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे मुंहासे, नाक से खून आना और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : Adobe stock
5. स्किन एलर्जी का खतरा
 
  • कुछ लोगों को आम से एलर्जी हो सकती है।
  •  ज्यादा आम खाने पर खुजली, रैशेज और स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

7 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : Adobe Stock
6. गले में खराश और जलन
 
  • जरूरत से ज्यादा आम खाने से गले में खराश या जलन महसूस हो सकती है। 
  • खासकर केमिकल से पकाए गए आम स्वास्थ्य के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं।

8 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : Adobe Stock

7. फोड़े-फुंसी की समस्या
  • अधिक आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे चेहरे और शरीर पर फोड़े-फुंसी निकल सकते हैं।
  • इसलिए अगर आपको फुंसी जल्दी हो जाती है तो ज्यादा आम खाने से बचें।

 
विज्ञापन

9 of 9
ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं क्या नुकसान - फोटो : Freepik
आम खाते समय रखें ये सावधानियां
 
  •  आम को खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगो दें
  •  सीमित मात्रा में ही आम खाएं
  • डायबिटीज मरीज डॉक्टर की सलाह से सेवन करें
  • कटे हुए या केमिकल से पकाए गए आम खाने से बचें
 
--------------------------------------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें