Side Effects of Turmeric Milk: अक्सर आपने किसी न किसी के मुंह से सुना होगा कि हल्दी वाला दूध पीकर शरीर की दिक्कतें दूर हो जाती हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि इसे पीने से आपकी दिक्कतें बढ़ भी सकती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe stock
Side Effects of Turmeric Milk: : हल्दी वाला दूध, जिसे अक्सर “गोल्डन मिल्क” कहा जाता है, भारतीय घरों में सर्दियों और बीमारियों से बचाव के लिए काफी लोकप्रिय है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है, शरीर में सूजन कम होती है और नींद भी अच्छी आती है। लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है, ये बात सच नहीं है।
कुछ लोग इसे पीने के बाद कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों का सामना कर सकते हैं। ऐसे में इसलिए इसे पीने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हल्दी वाला दूध किन परिस्थितियों में फायदेमंद है और किन हालातों में इसके सेवन से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe stock photos
सबसे पहले जान लें हल्दी वाला दूध पीने के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाए
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व है।
यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी से बचाव के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Freepik.com
सर्दी-जुकाम में राहत
हल्दी वाला दूध गले की खराश, खांसी और जुकाम में राहत देता है।
इसकी गर्म तासीर बलगम को ढीला करती है और गले को आराम पहुंचाती है।
4 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe Stock
सूजन कम करे
हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में होने वाली सूजन, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की अकड़न को कम करने में मदद करते हैं।
चोट लगने या वर्कआउट के बाद इसका सेवन रिकवरी को तेज कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Freepik.com
अब जान लें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए ये हल्दी वाला दूध
जिनको पाचन संबंधी समस्या है
अगर आपको अक्सर गैस, एसिडिटी, अपच या ढीला पेट रहता है, तो हल्दी वाला दूध आपकी समस्या बढ़ा सकता है।
हल्दी की गर्म तासीर और दूध की भारी प्रकृति पाचन पर असर डाल सकती है।
विज्ञापन
6 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe Stock
जो लोग खून पतला होने की दवा ले रहे हैं
हल्दी खून को पतला करने का काम करती है।
अगर आप पहले से ब्लड पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं, तो हल्दी वाला दूध लेने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe stock
डायबिटीज के मरीज
हल्दी ब्लड शुगर को कम कर सकती है।
अगर आप शुगर की दवा ले रहे हैं, तो इसका असर ज्यादा हो सकता है और शुगर लेवल बहुत कम हो सकता है।
8 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Freepil.com
किडनी स्टोन वाले मरीज
जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें ज्यादा हल्दी लेने से बचना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ऑक्सलेट होता है, जो स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकता है।
9 of 10
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe Stock Photo
प्रेग्नेंट महिलाओं को
गर्भावस्था में ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन सुरक्षित नहीं माना जाता।
इससे हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना न लें।
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe stock
ये बात गांठ बांध लें
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या नियमित दवा ले रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।