This One Habit Cause Heart Attack: आज के समय में तेजी से हार्ट अटैक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि कहीं ये हमारी किसी गलती की वजह से ही तो नहीं है। इस बारे में जापानी कार्डियोलॉजिस्ट क्या कहते हैं आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : अमर उजाला
This One Habit Cause Heart Attack: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। आलम तो कुछ ऐसा हो गया है कि अब युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। वैसे तो खराब खानपान, तनाव, नींद की कमी और अनियमित दिनचर्या इसके बड़े कारण बनते जा रहे हैं लेकिन हमें समझने की जरूरत है कि अब हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी दिल की सेहत पर गहरा असर डालती हैं, जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते।
दरअसल, सुबह का समय शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इसी समय की गई एक आम गलती हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी सुबह की आदतों को समझें और सुधारें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सी गलती है, जिससे दिल को खतरा हो सकता है और उससे कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Adobe Stock
सुबह की ये गलती बढ़ा सकती है हार्ट अटैक का खतरा
ये गलती है सुबह अचानक उठकर अपने कामों में लग जाना। दरअसल, अधिकांश लोग सुबह उठते ही सीधे बिस्तर छोड़कर व्यायाम, दौड़ या भारी काम करना शुरू कर देते हैं। जोकि पूरी तरह से गलत तरीका है। आइए जानते हैं कि ऐसा करने से हार्ट अटैक का कैसे होगा?
विज्ञापन
3 of 7
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Adobe Stock
क्यों खतरनाक है ये आदत?
1. ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव
नींद से जागने पर शरीर का सर्कुलेटिंग ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे बढ़ता है। अगर आप तुरंत खड़े होकर काम शुरू करते हैं, तो ब्लड प्रेशर अचानक ऊंचा हो जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं और दिल पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
4 of 7
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Adobe Stock Images
2. हार्ट पर स्ट्रेस
स्ट्रेस हार्ट अटैक का बड़ा कारण है। सुबह अचानक एक्टिव होने से दिल को तेज़ी से खून पंप करना पड़ता है। यह अचानक स्ट्रेस हार्ट मसल्स पर लोड बढ़ा देता है और कमजोर हार्ट वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Freepik.com
3. ब्रेन और हार्ट को कम ऑक्सीजन
नींद से उठते समय शरीर और मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। अचानक उठने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति धीमी हो जाती है, जिससे चक्कर, कमजोरी और कभी-कभी फॉल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Adobe stock Images
4. हाई रिस्क लोगों के लिए ज्यादा खतरा
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या पहले से कार्डियक बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके लिए यह आदत और भी गंभीर साबित हो सकती है। उनके हार्ट पर अचानक दबाव बढ़ने से हार्ट अटैक या इमरजेंसी की स्थिति बन सकती है।
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Adobe Stock
क्या है सही तरीका?
सुबह उठते ही 1–2 मिनट बिस्तर पर बैठें
धीरे-धीरे शरीर को स्ट्रेच करें
एकदम से खड़े होने से बचें
गहरी सांस लें और शरीर को सामान्य होने दें
फिर धीरे-धीरे अपने दिन की शुरुआत करें
हमेशा ध्यान रखें कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। सुबह उठने का सही तरीका अपनाकर आप हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।