फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: केमिकल वाले फल खाने से ये बदलाव होते हैं शरीर में, गंभीर होते हैं लक्षण

Thu, 30 Apr 2026 07:09 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम का सीजन आते ही बाजार में बड़े पैमाने पर केमिकल से पके आम बिकने लगते हैं। इन आमों में प्राकृतिक मिठास कम और केमिकल्स का असर ज्यादा होता है। कैमिकल से पके फलों के कई नुकसान हो सकते हैं। कहीं आप भी तो ऐसे फल नहीं खा रहे हैं?
विज्ञापन
1 of 5
फल खाते समय बरतें सावधानी - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी माना जाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि दिनभर में हम जो कुछ भी खाते-पीते रहते हैं इन सभी का सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिससे सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकें।

जब भी बात हेल्दी डाइट की आती है तो इसमें मौसमी फलों को सबसे ऊपर रखा जाता है। विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन इन दिनों बाजार में मिलने वाले कई फल प्राकृतिक तरीके से नहीं बल्कि केमिकल्स की मदद से पकाए जाते हैं। ये फल दिखने में चमकदार होते हैं, लेकिन इनके पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

हाल के रिपोर्ट्स में केमिकल वाले तरबूज खाने से कई लोगों की मौत की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में फलों को खरीदते और इसके सेवन के समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
केमिकल्स से पके फल - फोटो : Freepik.com
केमिकल से पके फल हो सकते हैं नुकसानदायक

गर्मी के इस मौसम में तरबूज-खरबूज और आम लोगों का सबसे पसंदीदा होता है। इन दिनों बाजार में बिक रहे ज्यादातर आम कैल्शियम कार्बाइड से पकाए हुए हो सकते हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पूरी तरह बैन किया हुआ है। यह केमिकल एसीटिलीन गैस छोड़ता है, जो शरीर के लिए हानिकारक होती है और लंबे समय तक इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है।

आइए जान लेते हैं कि केमिकल वाले या फिर अप्राकृतिक तरीके से पकाए गए फलों को खाने से क्या दिक्कतें होती हैं?
विज्ञापन

3 of 5
पाचन की समस्याओं के खतरे - फोटो : adobe stock images
पाचन तंत्र पर असर
 
केमिकल से पके आम और अन्य फल खाने से पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। 
  • कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों में मौजूद एसीटिलीन गैस पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित कर सकती है। 
  • ये गैस शरीर में जाकर गैस्ट्रिक इरिटेशन पैदा करती है, जिससे पेट दर्द, गैस, अपच और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं।
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, कार्बाइड के संपर्क में आने से पेट और आंतों में सूजन हो सकती है, जो लंबे समय में गंभीर पाचन समस्याओं का कारण बन सकती है।

4 of 5
सिरदर्द-न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com
न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का रहता है खतरा

रसायन जैसे कार्बाइड से पकाए हुए आम और अन्य फल पाचन के अलावा आपमें न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ाने वाले भी हो सकते हैं। 
 
  • ऐसे फल खाने से सिरदर्द, चक्कर आने, मूड स्विंग, कन्फ्यूजन और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं।
  • बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह और भी ज्यादा खतरनाक होता है।
  • कार्बाइड के संपर्क या फिर अगर आप लंबे समय तक इससे पके फल खाते हैं तो इससे याददाश्त और मानसिक थकान बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलर्जी की समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepil.com
रसायन से पके फल खाने से होने वाले इन खतरों को भी जानिए
 
  • केमिकल से पके आम त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ा सकते हैं। कैल्शियम कार्बाइड त्वचा पर एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकता है। 
  • इससे सांस से संबंधित समस्याओं का भी खतरा रहता है। कैल्शियम कार्बाइड से निकलने वाली एसीटिलीन गैस श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है।
  • कैल्शियम कार्बाइड में मौजूद आर्सेनिक और फॉस्फोरस जैसे तत्व शरीर में जमा होकर टॉक्सिसिटी बढ़ाते हैं।
  • ये केमिकल्स लिवर और किडनी की बीमारियों का भी कारण बन सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें