फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से बिना सलाह के भूलकर भी न लें कोई दवाई, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Tue, 12 May 2020 02:16 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में व्यस्त जीवनशैली, बढ़ती महंगाई और इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता के कारण सेल्फ मेडिकेशन लोगों की आदत बन चुकी है। बिना किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लिए लोग फार्मासिस्ट को समस्या के लक्षण बताकर दवाई ले लेते हैं। हालांकि, ये आदत गंभीर बीमारी को जन्म दे सकती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किस तरह डॉक्टर से बिना सलाह लिए दवाओं का सेवन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कफ सिरप - फोटो : फाइल फोटो
कफ सिरप
सूखी खांसी, छाती में जकड़न, गले में दर्द और खराश के साथ कफ निकलने पर कफ सिरप लिया जाता है। लेकिन कफ सिरप के कारण सुस्ती, नॉजि़या, घबराहट, याददाश्त में कमी जैसे साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। ऐसे में बिना डॉक्टर से सलाह लिए कफ सिरप न लें। मामूली खांसी से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लैक्जेटिव मेडिसिन
कब्ज जैसी समस्या को दूर करने के लिए लैक्जेटिव मेडिसिन इस्तेमाल में लाई जाती हैं। साधारण तौर पर किसी भी डिलीवरी या सर्जरी के पहले पेट साफ करने के लिए ऐसी दवाएं दी जाती हैं। लेकिन इन दवाओं का लंबे समय तक सेवन करने से पेट में दर्द, डिहाइड्रेशन, लैक्जेटिव कोलाइटिस, लूज मोशन, किडनी में स्टोन और हार्ट की मसल्स में कमजोरी हो सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एंटीबायोटिक्स
आमतौर पर बुखार और किसी भी तरह की एलर्जी से होने वाली ज़ुकाम की स्थिति में ऐसी दवाएं दी जाती हैं, जो बैक्टीरिया, फंगस और ऐसे ही अन्य परिजीवियों को नष्ट करने का काम करती हैं। लेकिन इन दवाईयों के सेवन से त्वचा में एलर्जी और लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर से बिना सलाह लिए इन दवाईयों के सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोश मीडिया
पेन किलर
जोड़ों के दर्द होने पर या किसी दुर्घटना में चोट लगने पर लोग दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर ले लेते हैं। लेकिन पेन किलर के कुछ साइड इफेक्ट भी हैं, जैसे में जी मिचलाना, गैस की समस्या, पेट दर्द और लूज मोशन आदि। इसके अलावा ऐसी दवाएं लिवर और किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में बिना डॉक्टर से सलाह लिए पेन किलर का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें