कोरोना वायरस टेस्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
- कोरोना वायरस से लड़ने के लिए टेस्ट क्यों है जरूरी?
यूनिवर्सिटी ऑफ रिडिंग के डॉक्टर ड्यान सेलाया कहते हैं, "अधिक वजन वाले शरीर में महत्वपूर्ण अंगों को ऑक्सिजन की कमी से जूझना पड़ता है।" यह एक कारण है कि क्यों अधिक वजन वाले या फिर मोटे लोगों को आईसीयू में ऑक्सिजन देने की अधिक जरूरत पड़ती है और उनकी किडनी का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है।
- मोटे लोगों में कैसे संक्रमण का जोखिम ज्यादा होता है?
वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कोशिकाओं में मौजूद एसीइ-2 नाम का एन्जाइम कोरोना वायरस के शरीर में प्रवेश करने का मुख्य रास्ता है। यह एन्जाइम बड़े पैमाने पर फैटी कोशिकाओं में पाया जाता है तो जो लोग अधिक वजन वाले होते हैं, उनमें यह चूंकि फैटी कोशिकाएँ ज्यादा होती हैं इसलिए उनके संक्रमित होने का जोखिम ज्यादा होता है