फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reheated Tea Side Effects: बार-बार गर्म की हुई चाय आपके पेट में लगा रही आग! तुरंत पढ़ें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Thu, 07 May 2026 09:48 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effect Of Boiling Tea: अगर आप भी रखी हुई चाय को बार-बार गर्म करके पीते हैं तो इस खबर को आखिर तक अवश्य पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 7
चाय को दोबारा गर्म करके पीना कितना सही? - फोटो : AI
Side Effect Of Boiling Tea Again: अक्सर लोग काम की व्यस्तता या समय बचाने के लिए बची हुई चाय को दोबारा उबालकर पी लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

लंबे समय तक रखी चाय में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं, चाय का स्वाद और उसकी गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। 

कई बार दोबारा गर्म की गई चाय शरीर में काफी सारी समस्याओं का कारण बन सकती है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में रखी हुई चाय जल्दी खराब होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस लेख को आखिर तक आपको अवश्य ही पढ़ना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 7
चाय को दोबारा गर्म करके पीना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
1. बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा

चाय को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। दोबारा गर्म करने पर भी कई हानिकारक तत्व पूरी तरह खत्म नहीं होते।

 
विज्ञापन

3 of 7
चाय को दोबारा गर्म करके पीना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
2. पोषक तत्व हो जाते हैं खत्म

चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फायदेमंद तत्व बार-बार उबालने से कम हो जाते हैं, जिससे चाय केवल स्वाद तक सीमित रह जाती है।

 

4 of 7
चाय को दोबारा गर्म करके पीना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
3. पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं

पुरानी चाय पीने से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कई लोगों को उल्टी या मतली भी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
चाय को दोबारा गर्म करके पीना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
4. स्वाद और खुशबू खराब हो जाती है

बार-बार गर्म की गई चाय का टेस्ट कड़वा और बासी हो जाता है। उसकी ताजगी पूरी तरह खत्म हो जाती है।



 
विज्ञापन

6 of 7
चाय को दोबारा गर्म करके पीना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
5. गर्मियों में ज्यादा खतरा

गर्म मौसम में दूध वाली चाय जल्दी खराब होती है। 2–3 घंटे से ज्यादा पुरानी चाय पीना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चाय को दोबारा गर्म करके पीना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
क्या करें?
 
  • हमेशा ताजी चाय बनाकर पिएं
  • जरूरत से ज्यादा चाय न बनाएं
  • 1 घंटे से ज्यादा पुरानी दूध वाली चाय पीने से बचें
  • अगर चाय का स्वाद या गंध बदली लगे तो तुरंत फेंक दें
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें