फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों रात में सोने से पहले नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी?

Wed, 19 Feb 2020 09:41 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
green tea - फोटो : social media
ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। यह बेड कोलेस्ट्रोल को घटाती है और हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक तक कई बीमारियों का जोखिम कम करती है। ये बातें हार्वर्ड मेडिकल कॉलेज के शोध में साबित हुई हैं। लेकिन क्या आपको रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीनी चाहिए या नहीं, इसे लेकर कई लोगों को जिज्ञासा रहती है। अक्सर लोगों की आदत होती है कि उनको बेड पर ही चाय चाहिए होती है। ऐसे लोग सुबह उठते हुए और रात को सोते हुए चाय जरूर मांगते हैं। आइए जानते हैं कि क्या आपको सोने से पहले ग्रीन टी पीनी चाहिए या नहीं? 


 
विज्ञापन

2 of 5
green tea
आपको भूलकर भी रात में सोने से पहले ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। अगर आप अपनी नींद खराब नहीं करना चाहते तो कभी भी रात में सोने से पहले ग्रीन टी न पिएं। अगर आपकी ऐसी आदत भी है तो इसे फौरन बदल दें।  आपको यह पता होना चाहिए कि 95 मिलीग्राम ग्रीन टी में एक कप कॉपी से तीन गुना ज्यादा कैफीन होता है। अगर आप रात में सोने से पहले ग्रीन टी पिएंगे तो आपकी नींद भाग जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
asd
नूट्रिशनिस्ट सराहा एडलर कहती हैं कि रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में कैफीन जाता है और आपकी नींद गायब हो जाती है। यह एक खराब आदत है, कभी भी भूलकर रात में सोने से पहले ग्रीन टी न पिएं। वो कहती हैं कि आप दिन में दो बार से ज्यादा ग्रीन टी न लें, क्योंकि किसी भी चीज को एकदम सही मात्रा में लेना चाहिए। दिनभर में दो ग्रीन टी आपकी सेहत के लिए काफी है।

4 of 5
सेहत
सराहा कहती हैं कि किडनी में पथरी वाले लोगों को कभी भी भूलकर दिनभर में दो से ज्यादा ग्रीन टी नहीं लेनी चाहिए। आपको बता दें कि ग्रीन टी कैंसर से लेकर दिल तक की कई बीमारियों के जोखिम को कम करती है। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स होता है जो कि कैंसर के जोखिम को कम करता है और वजन घटाने में भी सहायक होता है, क्योंकि इसमें मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के गुण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sdgsdgf - फोटो : Getty Images
ग्रीन टी अल्जाइमर से लेकर डिमेंशिया तक की बीमारियों में फायदेमंद होती है। ग्रीन टी में ऐसे भी तत्व होते हैं जो कि अवसाद को दूर करते हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपके शरीर को राहत प्रदान करते हैं और तनाव को घटा  देते हैं। ग्रीन टी में अमिनो एसिड ए-थिएनाइन होता है जो कि आपके डोपामाइन को बूस्ट करता है और आपका मिजाज ठीक रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें