पोषण तत्वों से भरपूर
विटामिन, पोटाशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भपूर दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही दही में पाए जाने वाला लैक्टोबैसिलस शरीर से खराब बैक्टीरिया को खत्म करने मे मदद करता है। संतरे और अन्य खट्टे फलों की तरह दही में विटामिन-सी भी पाया जाता है। ठंड में भी आप दही का सेवन कर सकते हैं लेकिन उसे फ्रीज में ना रखते हुए सामान्य तापमान के अनुसार ही खाएं।