कई कारणों से हो सकती है परेशानी
- फोटो : iStock
ये हो सकते हैं लक्षण
सांस न ले पाने की स्थिति में समस्या के हिसाब से लक्षण भी भिन्न हो सकते हैं। उदाहरण के लिए फेफड़ों संबंधी परेशानी में अगर खांसी, सर्दी, नाक का बंद होना, ठंड लगना, सीने में जकड़न महसूस होना आदि लक्षण सामने आ सकते हैं तो हार्निया जैसी समस्या में निगलने में परेशानी, सीने में दर्द या एसिडिटी जैसे लक्षण भी उभर सकते हैं। इसके अलावा अन्य लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द, थकान, बुखार, तेज पसीना आना, पैरों में सूजन, धड़कनों का असंतुलित होना, चक्कर आना, शरीर पर नीलापन आना, ठीक से सोच-समझ न पाना, गले में दर्द, लार आना, सांस लेते समय तेज आवाज़ आना, आदि शामिल हैं। यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि ऐसे लक्षण कई सामान्य स्थितियों जैसे सामान्य थकान, किसी दिन अधिक एक्सरसाइज कर लेने या दौड़भाग कर लेने, सामान्य सर्दी-जुकाम, किसी ऊंचाई वाली जगह पर जाने आदि में भी सामने आ सकते हैं लेकिन इसपर ध्यान देना जरूरी है। यदि कोई गंभीर समस्या हो तो समय रहते इलाज मिलने से बचाव में आसानी होती है।