फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: वजन घटाने के लिए काफी चर्चा में है OMAD डाइट, जानिए आप कैसे पा सकते हैं इसका लाभ

Sun, 16 Mar 2025 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिग बॉस में नजर आईं प्रतिभागी शिल्पा शिरोडकर ने अविश्वसनीय रूप से वजन घटाकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि वह OMAD डाइट का पालन कर रही हैं, जानिए क्या है ये डाइट प्लान और क्या हैं इसके फायदे।
विज्ञापन
1 of 5
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
बढ़ता वजन मौजूदा समय की सबसे आम समस्याओं में से एक है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को वजन कम करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। बढ़े हुए वजन को हृदय रोग, डायबिटीज से लेकर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और कैंसर जैसी बीमारियों को भी बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। अपने कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सभी लोगों से वजन कम करने की अपील करते रहे हैं।

इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस में नजर आईं प्रतिभागी शिल्पा शिरोडकर ने अविश्वसनीय रूप से वजन घटाकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने लगभग 13 से 14 किलोग्राम वजन कम किया है।

एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि वह OMAD डाइट का पालन कर रही हैं जिसकी मदद से उन्हें वजन कम करने में मदद मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73
शिल्पा शिरोडकर ने किया वेट लॉस

शिल्पा शिरोडकर ने खुलासा किया कि उनका वजन कम होना बिग बॉस के घर के अंदर से ही शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि साथी प्रतियोगी अविनाश मिश्रा जिस तरह से घर के लिए राशन का बंटवारा करते थे और घर के भीतर का खानपान जैसा हो गया था, इससे अनजाने में उन्हें शो के दौरान 11 किलो वजन कम करने में मदद मिली। बाहर आने के बाद, उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा जारी रखी और 2 किलो और कम किया।

शिल्पा कहती हैं, अपना वजन कंट्रोल बनाए रखने और फिट रहने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं और खान-पान का विशेष ध्यान रखती हूं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वन मील ए डे के क्या लाभ हैं? - फोटो : Freepik.com
OMAD डाइट प्लान क्या है?

अपने डाइट प्लान के बारे में शिल्पा बताती हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग और पोर्शन कंट्रोल जैसी चीजें भी वेट लॉस में काफी सहायक हैं। शिल्पा ने OMAD (वन मील ए डे) डाइट को अपनाया है। इसमें पूरे दिन में सिर्फ एक बार खाना खाना होता है, जिससे डेली कैलोरी इंटेक को कम करने में मदद मिल सकती है।

दिन में एक बार भोजन करना एक प्रकार का इंटरमिटेंट फास्टिंग है जो एक निश्चित समय अवधि के दौरान कैलोरी इंटेक को सीमित करता है। यह वजन घटाने के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।

4 of 5
डाइट में कर लें सुधार - फोटो : Freepik.com
ओएमएडी डाइट प्लान के क्या फायदे हैं?

ओएमएडी डाइट प्लान में एक भोजन करना और बाकी दिन उपवास करना होता है। उपवास अवधि की अवधि के दौरान हल्की मात्रा में पौष्टिक चीजों का सेवन किया जा सकता है। इस प्रकार का डाइट कैलोरी इंटेक को कम कर देता है जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करने, रक्त शर्करा को कंट्रोल करने और शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने में भी इससे लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
डाइट में बदलाव के कई सारे लाभ

इस तरह की डायटिंग कितनी लाभकारी हो सकती है इसे जानने के लिए साल 2022 में स्वस्थ और दुबले-पतले लोगों पर अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि एक निश्चित समयावधि में ही अगर कैलोरी इंटेक कम कम कर लिया जाए तो इससे बॉडी फैट और कुल शरीर के वजन में काफी कमी आ सकती है। वजन घटाने के अलावा, शोधकर्ताओं ने इसे शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लाभकारी पाया है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें