बीमारियों से बचाव कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
इन बीमारियों से बचाव के लिए क्या करें?
संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं।
- शिगेला चूंकि बैक्टीरियल बीमारी है और दूषित चीजों से फैलती है इसलिए बचाव के लिए हाथों की साफ-सफाई, उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीना और खुले में बिकने वाले भोजन से बचना बेहद जरूरी है। थोड़ी-सी गंदगी, दूषित पानी या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से भी ये संक्रमण फैल सकता है, इसलिए बचाव को लेकर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
- वहीं वेस्ट नाइल वायरस चूंकि मच्छरों के कारण होने वाली बीमारी है इसलिए मच्छरों की रोकथाम ही इसका सबसे प्रभावी बचाव माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी का उपयोग किया जाए और मच्छर भगाने वाले उपाय अपनाए जाएं। खासकर मानसून के मौसम में यह संक्रमण अधिक सक्रिय हो जाता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।