फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स स्ट्रेस क्या होता है, इसके क्या कारण हैं, कहीं आप भी तो नहीं हैं इसका शिकार?

Sat, 04 Jul 2020 02:13 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Relationship - फोटो : Pixabay
भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव होना आम बात है। कभी पढ़ाई या काम का प्रेशर तो कभी रिलेशनशिप की उलझनें। दरअसल, हमारी मानसिक स्थिति या जीवन में होने वाले दबाव की प्रतिक्रिया ही तनाव है। किसी व्यक्ति को तनाव क्यों होता है, वह उसकी सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार भी निर्भर करता है तो कभी इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी निजी जिंदगी कैसी चल रही है। कोई व्यक्ति जीवन के अकेलेपन या एकाकीपन के कारण तनाव में है। लेकिन जिनके पास बातें शेयर करने को पार्टनर हो, उन्हें भी तो तनाव होता है। क्या आप सोच सकते हैं कि 'सेक्स' भी तनाव का एक मुख्य कारण बनता जा रहा है। इसे 'सेक्स स्ट्रेस' भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, व्यवसायिक जीवन में खुद को बेहतरीन साबित करने का जुनून, प्रमोशन की चाह के प्रयास में लोग अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर देते हैं। अधिक आमदनी के लिए 8 की जगह 12-15 घंटे काम करना पड़ता है और आपके पास समय कम हो जाता है। ऐसे में ऑफिस के बाद कभी-कभी घर पर भी काम पूरा करना पड़ता है। इस तरह निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना कठिन हो जाता है। जिम्मेदारियों को निभाने में व्यक्ति इतना थक जाता है कि बिस्तर पर लेटते ही सो जाता है और इसका सीधा असर उसके सेक्स जीवन पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
Relationship - फोटो : pixa
आज की शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी दोनों कामकाजी होते हैं। ऐसे में, रिश्तों में आजीवन साथ रह पाने की निश्चितता नहीं है। एक डर बना ही रहता है कि कब अलग होना पड़े क्योंकि दोनों के अपने अहम होते हैं, जो कभी भी टकरा सकते हैं। दोनों में कोई भी समझौते के लिए तैयार नहीं होना चाहता है। इस तरह की स्थिति तनाव को जन्म देती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आजकल लोग अपनी संयमित काम नहीं करते, बल्कि बाद में खींचातानी शुरू करते हैं। आधुनिक सुख-साधन जुटाना, रिसॉर्ट या विदेश में छुट्टियां बिताना हर दंपति की इच्छा होती है। आज विकल्प के रूप में लोन व क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता और बाद में उनकी किश्तें चुकाने का प्रेशर शरीर और मन दोनों को थका डालता है, बिना प्लानिंग के जो वित्तीय तनाव झेलना पड़ता है, वह व्यक्ति के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करता है और सेक्स लाइफ के प्रति उदासीन कर देता है।
विज्ञापन

5 of 6
Relationship - फोटो : Pixabay
कामवासना संबंधी साहित्य, फोटो और फिल्म के प्रभाव के कारण भी व्यक्ति सेक्स लाइफ फैंटेसी की दुनिया से जुड़ जाता है। वह उसी तरह की इच्छा करने लगता है, जबकि वास्तविकता उससे कहीं दूर होती है। ऐसी फैंटेसी के कारण पार्टनर का सेक्स स्ट्रेस बढ़ने लगता है। वे साथ होकर भी आनंद से वंचित रह जाते हैं। एक-दूसरे की उम्मीदों पर खरा न उतरने का भय रिश्तों में उदासीनता ले आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेक्स स्ट्रेस की ऐसी परिस्थितियों में पुरुष हों या महिला, दोनों को बहुत ही स्थिर से खुद का अवलोकन करने की जरूरत है। इस तरह की स्थिति पैदा होने पर साइकोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप काउंसलर से एक बार जरूर मिलना चाहिए। समस्या थोड़ी गंभीर हो तो सेक्सोलॉजिस्ट या स्पेशलिस्ट डॉक्टर से मदद ली जा सकती है।

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी के लिए है। किसी तरह की समस्या में विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह  लेना ज्यादा श्रेयस्कर होगा। )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें