कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी काल में देश में लॉकडाउन चल रहा है। लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। घूमना, टहलना पहले की अपेक्षा बिल्कुल कम हो गया है और खानपान भी थोड़ा अनियमित हो गया है। जीवनशैली पर बहुत हद तक प्रभाव पड़ा है और इस अनियमित जीवनशैली में कब्ज जैसी समस्या होना आम आत है। ओवरईटिंग यानी ज्यादा खाने, कम पानी पीने, सही डाइट न लेने और स्मोकिंग वगैरह कारणों से कब्ज की समस्या होती है। कब्ज के कारण पेट में सूजन, कभी-कभार उल्टी वगैरह की शिकायत होती है। वहीं, इसके कारण काम करने में मन नहीं लगता और मूड स्विंग और तनाव जैसी समस्या भी होती है। आयुर्वेद में इसके कई उपाय बताए गए हैं, जो हमारे घरों में ही उपलब्ध हैं।