फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय जरूर आजमाएं

Thu, 28 Nov 2019 01:37 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
constipation
कब्ज की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है। ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज में पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है, जिसके कारण पूरे दिन परेशानी में ही गुजरता  है। बिना कुछ खाए भी पेट भारी -भारी लगता है। कब्ज को दूर करने के लिए आप तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते होंगे , लेकिन फिर भी आपको कोई फायदा नहीं मिलता होगा। तो इस बार दवाइयों को छोड़ इन घरेलू उपायों को अपनाकर देखें। यकीन मानिए यह घरेलू उपाय आपको कब्ज की समस्या में राहत दिला सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
constipation
कब्ज की समस्या में नमक किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अलावा आप सलाद में टमाटर का सेवन करें। टमाटर भी कब्ज की समस्या में बेहद फायदेमंद होता है। आप टमाटर में में नमक डाल कर खाएं , इससे आपका पेट साफ हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
constipation
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको चोकर वाली रोटी का सेवन करना चाहिए। इसके साथ मीठा दूध पीने से भी कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। 

4 of 6
constipation
आप कब्ज की समस्या में अमरूद, पका हुआ केला, बेर, परवल, बैंगन, पपीता, अंगूर, अंजीर, आलू बुखारा, मुनक्का, आडू, उन्नाभ का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
अपच - फोटो : getty images
इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं , इसलिए आप कब्ज की समस्या में इमली और गुड़ की चटनी बनाकर खाएं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपच - फोटो : getty images
आप खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पी लें। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी। कब्ज की समस्या में खाने वाला सोडा बेहद फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें