फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल का है ये सेंसर, लक्षण दिखने से पहले महज 5 मिनट में बता देगा लिवर की बीमारी

Wed, 16 Dec 2020 04:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के दौर में टेक्नॉलजी आपकी और हमारी सोच से कहीं आगे बढ़ चुकी है। आए दिन कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं, जिनमें सफलता भी हाथ लग रही है। इसी कड़ी में अमेरीका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सेंसर बनाया है जिससे महज 5 मिनट के अंदर लिवर की जांच की जा सकती है, और ये सेंसर फैटी लिवर नाम की बीमारी का पता लगाता है। इसकी सबसे खात बात ये है कि ये लक्षण दिखने से पहले ही लिवर से जुड़ी बीमारियों का पता लगा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके कई फायदों के बारे में और साथ ही जानते हैं कि ये आखिर काम कैसे करता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस सेंसर के आने से मेडिकल क्षेत्र में काफी मदद मिल सकती है, क्योंकि ये बेहद ही कम समय में लिवर की जांच करके बीमारियों के बारे में बता सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस डिवाइस को टेबल पर फिट किया जा सकता है, जिसके बाद ये सेंसर न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेसोनेंस की मदद से ये पता लगाता है कि शरीर के टिश्यूज से कितना पानी अलग हो रहा है यानी इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि लिवर में कितना फैट है। इससे एक तो समय बचता है और दूसरा जल्द ही इसका रिजल्ट पता चल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये सेंसर जिस बीमारी यानी फैटी लिवर का पता लगाता है, वो आखिर है क्या? दरअसल, जब लिवर में फैट बढ़ जाता है तो इसे ही फैटी लिवर कहते हैं। लिवर में सूजन शुरू होने का कारण भी ये ही है, क्योंकि जब फैट ज्यादा बढ़ता है तो ऐसी दिक्कतें होती हैं। यहां तक कि अगर लंबे समय तक इसका इलाज नहीं किया जाता, तो ये पूरी तरह से डैमेज भी हो सकता है। साथ ही लिवर का इलाज ना किए जाने पर ये लिवर फायब्रोसिस में तब्दील भी हो जाता है, जिससे हालत तक बिगड़ सकते हैं। जो लोग ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करते हैं, उनके इस तरह के कई मामले सामने आते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अमेरिका के मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी द्वारा इस सेंसर को तैयार किया गया है, और इसे लेकर यहां के माइकल सीमा का कहना है कि, जब इस सेंसर से जांच की जाती है तो इसमें चीरा लगाने की जरूरत नहीं होती है। साथ ही इससे लक्षण दिखने से पहले ही लिवर से जुड़ी बीमारियों का पता भी लगाया जा सकता है। यही नहीं, वैज्ञानिकों की मानें तो इस गैजेट की मदद से स्किन के अंदर 6 मिमी. गहराई तक स्कैनिंग की जा सकती है, जिससे मॉनिटर पर लिवर का हाल जाना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आगे चलकर सेंसर और भी गहराई तक नजर रख सके, इसके लिए भी काम किया जा रहा है। वहीं, वैज्ञानिकों ने इस सेंसर के टेस्ट के बारे में बताया कि उन्होंने इस नए सेंसर का प्रयोग चूहे पर किया है। ये सेंसर 92 फीसदी तक फैटी लिवर और 86 फीसदी तक लिवर फायब्रोसिस के सटीक नजीते देता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये महज 10 मिनट में ही अपना परिणाम बता देता है। हालांकि, वैज्ञानिक उस दिशा में काम कर रहे हैं, जहां ये और भी कम समय में अपना रिजल्ट बता दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें