फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Quarantine: घर पर 'सेल्फ आइसोलेशन' में पहनना होगा ऐसा मास्क, मानने होंगे ये नियम

Wed, 13 May 2020 12:29 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के प्री-सिम्प्टोमैटिक यानी हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की गाइडलाइन में कुछ बदलाव किए हैं। केंद्र ने ऐसे हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए 17 दिन की होम आइसोलेशन की अवधि निर्धारित की है। मरीज को यदि 10 दिन तक बुखार नहीं आता है तो वे होम क्वारंटाइन या सेल्फ आइसोलेशन खत्म कर सकते हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक, होम आइसोलेशन वाले मरीजों और उनकी देखभाल करने वाले सदस्य को  ट्रिपल लेयर मास्क पहनना जरूरी है। साथ ही इसे हर आठ घंटे में बदलना होगा। मास्क गंदा होने की स्थिति में इसे बदलना जरूरी होगा। आइए जानते हैं कि ऐसे मरीजों को और कौन से नियमों का पालन करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
Quarantine
  • मरीज को अपने कमरे में ही रहना होगा। घर के बुजुर्गों और हाइपरटेंशन या दिल की बीमारी वाले लोगों को मरीज के संपर्क में नहीं आने देना चाहिए। 
  • मरीज को पर्याप्त आराम करना चाहिए। संतुलित पौष्टिक आहार के साथ ज्यादा से ज्यादा पानी या जूस वगैरह लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
खाने की थाली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • मरीज को खाना उसके कमरे में ही पहुंचाना जरूरी है। मरीज के साथ बैठकर खाना नहीं खाना ही बेहतर है। 
  • खाना बनाने से पहले और बाद में, खाना खाने से पहले, शौचालय जाने के बाद और इसके अलावा समय-समय पर हाथों को अच्छी तरह धोना जरूरी है।

4 of 6
बर्तन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • मरीज के कपड़े के साथ ही उसके तौलिए और चादर वगैरह अलग हों और उसके संपर्क में आने से बचें।
  • मरीज के बर्तन अलग हों तो बेहतर है। ग्लव्स यानी दस्ताने पहनकर साबुन या डिटर्जेंट से बर्तन साफ करें। ग्लव्स उतार कर हाथ साफ कर लें। 
विज्ञापन

5 of 6
Mask - फोटो : Facebook
  • देखभाल करने वाला सदस्य भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मरीज के कमरे में जाए तो ट्रिपल लेयर वाला मास्क पहनना बेहतर है। 
  • देखभाल करने वाले सदस्य को अपने चेहरे, नाक या मुंह को नहीं छूना चाहिए। मरीज  के संपर्क में आने पर हाथों को अच्छी तरह धोना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Floor Cleaning
  • मरीज के कमरे में बार-बार छुई जाने वाली सतहों को एक फीसदी हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन से साफ करना चाहिए।
  • मरीज को डॉक्टर के निर्देशों और दवाओं की सलाह माननी होगी। अपनी सेहत को खुद मॉनिटर करे और हर दिन शरीर का तापमान जांचे।
10 दिन तक बुखार नहीं आने पर वह होम आइसोलेशन खत्म कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें