फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Food Rules: सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? जानें वैज्ञानिक कारण

Mon, 03 Aug 2026 03:01 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan 2026: अगर आपके घर के बड़े भी सावन के महीने में कढ़ी खाने को मना करते हैं लेकिन आपको इसकी वैज्ञानिक वजह नहीं पता तो इस लेख को पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि विषेशज्ञ ऐसा करने को क्यों मना करते हैं?
विज्ञापन
1 of 6
सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? - फोटो : AI
Sawan 2026: सावन का महीना आते ही खान-पान को लेकर कई तरह की परंपराएं और मान्यताएं सामने आती हैं। इन्हीं में से एक है सावन में कढ़ी खाने से बचने की सलाह। कई घरों में बड़े-बुजुर्ग इस मौसम में कढ़ी या दही से बनी चीजों का सेवन कम करने की बात कहते हैं। 

धार्मिक मान्यताओं में इसके अलग कारण बताए जाते हैं, लेकिन क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह भी है? हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति को सावन में कढ़ी पूरी तरह छोड़ देनी चाहिए।

 इसकी मात्रा, बनाने का तरीका और व्यक्ति की सेहत के अनुसार इसका सेवन अलग-अलग हो सकता है। आइए जानते हैं सावन में कढ़ी खाने को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय।
 
विज्ञापन

2 of 6
सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? - फोटो : AI
बारिश के मौसम में पाचन तंत्र पर असर

सावन के दौरान मौसम में बदलाव होता है। बारिश और नमी के कारण शरीर का पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो सकता है। ऐसे में ज्यादा तैलीय, मसालेदार या भारी भोजन पचाने में परेशानी हो सकती है। कढ़ी में दही और बेसन दोनों का इस्तेमाल होता है, जो कुछ लोगों के लिए इस मौसम में भारी साबित हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? - फोटो : AI
दही और डेयरी प्रोडक्ट को लेकर सावधानी

कढ़ी का मुख्य हिस्सा दही होता है। बरसात के मौसम में तापमान और नमी के कारण डेयरी प्रोडक्ट जल्दी खराब हो सकते हैं, अगर उन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए। खराब या ज्यादा खट्टी दही का सेवन पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

 

4 of 6
सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? - फोटो : AI
 कफ और गले की समस्या में बढ़ सकती है परेशानी

कुछ लोगों को बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी या गले में खराश की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे लोगों को ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ जैसे दही से बनी चीजों का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? - फोटो : AI
कढ़ी खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

 ताजी दही से बनी कढ़ी ही खाएं।
 कढ़ी को अच्छी तरह पकाकर ही सेवन करें।
ज्यादा खट्टी या कई घंटे पुरानी कढ़ी खाने से बचें।
पेट की समस्या होने पर मात्रा कम रखें।
 साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? - फोटो : AI
क्या सावन में कढ़ी बिल्कुल नहीं खानी चाहिए?

सावन में कढ़ी खाने से रोकने की परंपरा के पीछे धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ मौसम और स्वास्थ्य से जुड़े कारण भी बताए जाते हैं। बरसात के मौसम में खान-पान में थोड़ी सावधानी रखकर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

-----------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें