फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine: रूसी कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अक्तूबर से, जानें किस देश में होगा परीक्षण

Thu, 13 Aug 2020 01:50 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus Vaccine Sputnic V - फोटो : Twitter@NewsAtIlois
कोरोना की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में चल रहे रिसर्च और परीक्षणों के बीच रूस ने बाजी मार ली। रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बना लेने का दावा किया है। इसे स्पुतनिक वी (Sputnik V) नाम दिया गया है। हालांकि काफी कम समय में वैक्सीन तैयार करने को लेकर दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक इसपर सवाल उठा रहे हैं। तमाम आरोपों से इनकार करते हुए रूस ने इसे सफल बताया है और दावा किया है कि 20 देशों ने इस वैक्सीन की मांग की है। बताया गया था कि इस वैक्सीन का कई देशों में तीसरे चरण का ट्रायल हो सकता है। अब इसको लेकर अपडेट खबर यह आई है कि अक्तूबर से फिलीपींस में यह ट्रायल शुरू होने जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • खबरों के मुताबिक, फिलीपींस में अक्टूबर से मार्च के बीच रूसी कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल होगा। रूस की वैक्सीन पर तमाम देशों के वैज्ञानिक सवाल उठा रहे हैं कि रूस ने तीसरे चरण के ट्रायल से पहले ही कोरोना वैक्सीन विकसित कर ली। राष्ट्रपति पुतिन ने वैक्सीन की घोषणा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ऐसे समय में फिलीपींस में तीसरे चरण के ट्रायल की खबर अहम है। 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • फिलीपींस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोके ने गुरुवार को कहा कि रूसी कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल अक्टूबर से मार्च तक होंगे। हालांकि, वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल बाकी होने की वजह से पूरी दुनिया में इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।  

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • ट्रायल में वक्त लगेगा, इसलिए वैक्सीन को मंजूरी अगले साल ही मिल पाएगी। समाचार पत्र इंक्वायरर के मुताबिक, प्रवक्ता हैरी ने यह भी कहा वैक्सीन के ट्रायल के लिए रूसी सरकार ही फंड देगी। वैक्सीन की दक्षता, प्रभावकारिता और सुरक्षा की जांच के लिए लिए फिलीपींस के हजारों मरीजों को टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
राष्ट्रपति ने जताई है खुद पर ट्रायल की इच्छा
  • हैरी रोके ने कहा, "मनीला को उम्मीद है कि फिलीपींस का खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) अप्रैल 2021 तक रूस द्वारा निर्मित वैक्सीन को मंजूरी दे देगा।" मालूम हो कि फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने रूस निर्मित इस कोरोना वैक्सीन का खुद पर परीक्षण कराने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि इस वैक्सीन को रूस की गामेलिया शोध संस्थान और रक्षा मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है। Sputnik V नाम की इस वैक्सीन का पंजीकरण मंगलवार को हुआ है। तमाम आरोपों और सवालों के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि यह वैक्सीन सभी आवश्यक जांच प्रक्रिया से गुजरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते रूस की इस वैक्सीन के चिकित्सा परीक्षणों और उत्पादन पर रूस के साथ सहयोग करने के लिए आगे बढ़कर सामने आए हैं। दुनियाभर में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसपर नियंत्रण के लिए जल्द से जल्द ऐसे वैक्सीन की दरकार है, जो प्रभावी हो और सुरक्षित भी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें