फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus vaccine: अगले महीने आम लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगा रूस, रिपोर्ट में दावा

Thu, 23 Jul 2020 12:34 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Coronavirus Vaccine Russia - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन बनाने की इस रेस में भारत, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, चीन जैसे देश आगे चल रहे हैं। हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन काफी चर्चा में है, जिसके पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की तैयारी चल रही है और इस वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू किया जा रहा है। कुछ दिन पहले रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन के सफल होने का दावा कर के दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस वैक्सीन के बारे में ताजा रिपोर्ट आ रही है कि आम लोगों के लिए रूस इसे अगले महीने उपलब्ध करा देगा। 
विज्ञापन

2 of 9
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay
रूस ने पिछले दिनों कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना लेने का दावा किया था। कहां तो चीन, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश इस रेसे में आगे चल रहे थे, लेकिन रूस के दावे ने सभी को चौंका दिया। वैक्सीन बनाने के रूस के दावे से लोग काफी हैरान भी थे। रूस पर वैक्सीन संबंधी रिसर्च चुराने के प्रयास का आरोप भी लगाया गया, जिससे रूस ने साफ इनकार किया। बहरहाल, रूस के स्वास्थ्य मंत्री के हालिया बयान के आधार पर कहा जा रहा है कि रूस में कोरोना की वैक्सीन जल्द ही सामने आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्पुत्निक न्यूज(Sputnik News) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि तीसरे यानी अंतिम चरण के ह्यूमन ट्रायल से पहले ही कोरोना वायरस की वैक्सीन आम जनता के लिए उपलब्ध हो सकती है। इस वैक्सीन का एडिशनल क्लिनिकल रिसर्च भी साथ-साथ होगा। मध्य रूस के येकातेरिन्बर्ग की यात्रा के दौरान मिखाइल मुराश्को ने यह जानकारी दी है। 

4 of 9
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
  • इधर, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रीव ने कहा हे कि इम्यूनिटी को लेकर शोधकर्ता दो अलग-अलग प्रकार की वैक्सीन पर शोध कर रहे हैं। अगस्त में शुरू होने वाले वैक्सीन के तीसरे और अंतिम चरण के ट्रायल में हजारों वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • तीन अगस्त से वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल शुरू होने वाला है। यह रूस के अलावा सऊदी अरब और यूएई में भी होगा। किरिल दिमित्रीव के मुताबिक, रूस इस साल वैक्सीन की तकरीबन 30 मिलियन यानी तीन करोड़ डोज का घरेलू उत्पादन कर सकता है। हालांकि कई अन्य देशों ने भी वैक्सीन के उत्पादन में दिलचस्पी जाहिर की है, जिनके साथ मिलकर रूस करीब 17 करोड़ डोज तैयार कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
  • रिसर्च इंस्टिट्यूट के प्रमुख के मुताबिक कोरोना वायरस की यह वैक्सीन पश्चिमी देशों की वैक्सीन की तुलना में ज्यादा उन्नत और बेहतर है। उन्होंने कहा कि अपने विदेशी सहयोगियों के साथ इस वैक्सीन की तकनीक को साझा करते हुए हमें बेहद खुशी होगी, अगर उन्हें इसकी जरूरत है। 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि पिछले दिनों रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने पहले कोरोना वायरस की वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में सफलता मिलने का दावा किया था। इस वैक्सीन का निर्माण रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री के गमाली इंस्टिट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने किया है। 

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • न्यूज एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, सेचेनोव यूनिवर्सिटी द्वारा इस वैक्सीन की जांच की गई है। 18 जून को वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल की शुरुआत हुई थी, जिसमें 18 वॉलंटियर्स को डोज दी गई थी। इसके बाद 23 जून को दूसरे चरण में 20 लोगों के समूह को वैक्सीन दी गई थी। 
विज्ञापन

9 of 9
Research Report - फोटो : iStock
  • रूस के दावे के कुछ ही दिन बाद ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा ने रूस के स्टेट इंटेलिजेंस पर वैक्सीन रिसर्च चुराने का आरोप लगाया था। ब्रिटेन के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) का कहना था कि रूस के हैकर्स कोरोना की वैक्सीन विकसित करने वाली संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं। हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें