फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह उठते ही इन चीजों का सेवन करने से दूर होंगी बीमारियां, रहेंगे स्वस्थ

Wed, 22 Jul 2020 06:39 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। गलत खान-पान की वजह से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सुबह के समय सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचा जा सकता है। कुछ चीजों को रात में भिगाकर सुबह खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। भिगोने से ये चीजें अंकुरित हो जाती हैं और इनके पोष्क तत्व आसानी से शरीर से मिल जाते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन रातभर भिगाने के बाद सुबह के समय करने से बीमारियों से बचा जा सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
मेथी दाने का सेवन भिगोकर करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी दाना
  • मेथी दाने का सेवन भिगोकर करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मेथी के दाने को भिगोकर खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके सेवन से कब्ज संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। मेथी दाना भिगाकर खाने से आंतों को भी फायदा होता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में दर्द होता है उन्हें भी भिगोकर मेथी दाने का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
खसखस को रातभर भिगोकर रखना चाहिए और सुबह गर्मपानी के साथ सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खसखस
  • खसखस को रातभर भिगोकर रखना चाहिए और सुबह गर्मपानी के साथ सेवन करना चाहिए। भिगोए हुए खसखस के सेवन से वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है। खसखस में विटामिन बी काफी मात्रा में पाया जाता है जो मेटाबॅालिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है।

4 of 5
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अलसी
  • रातभर अलसी को भिगोकर सुबह के समय सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॅाल कम होता है। दिल से संबंधित समस्याओं में भिगाई हुई अलसी का सेवन करना फायदेमंद रहता है। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनक्का सेहत के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मुनक्का
  • मुनक्का सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मुनक्का को रातभर भिगोकर सुबह सेवन करने से एनीमिया और किडनी स्टोन की समस्या को दूर किया जा सकता है। आप दूध में भी मुनक्का भिगाकर खा सकते हैं। मुनक्के में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें