बेहतर फिटनेस के लिए शारीरिक सक्रियता बहुत आवश्यक मानी जाती है। शोध बताते हैं कि अगर आप नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करते रहते हैं तो आपमें मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग सहित कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम होता है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल यानी लगातार बैठे रहने या आराम तलबी जीवन व्यतीत करने की आदत ने लोगों को समय के साथ बीमार कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने स्तर पर शारीरिक सक्रियता का विशेष ध्यान देते रहना चाहिए। यदि आप गठिया, कमजोरी अधिक मेहनत करने की स्थिति में नहीं हैं तो रोजाना वॉक और यदि आप स्वस्थ हैं तो रनिंग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा जरूर बनाएं।
रनिंग यानी कि दौड़ने की आदत आपके फिटनेस के लिए बहुत लाभप्रद मानी जाती है। कई अध्ययनों में यहां तक कहा गया है कि दौड़ने की आदत, उम्र बढ़ती है। साल 2018 के एक शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि सेडेंटरी लाइफस्टाइल वालों की तुलना में रोजाना रनिंग करने वाले लोगों में तमाम स्वास्थ्य कारणों से मृत्युदर लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक कम होता है। आइए जानते हैं कि दिनचर्या में रनिंग की आदत को शामिल करने से आपको किस-किस प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?