कोविड-19 की दूसरी लहर देश के तमाम हिस्सों में तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार ने लोगों को इससे सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण के अभियान को और तेज कर दिया है। इस बीच लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं? वैक्सीन कितनी प्रभावी है, इसका प्रभाव शरीर में कब तक बना रहता है और क्या वैक्सीन लेने के बाद हम पूरी तरह से सुरक्षित हैं? लोगों के मन में एक सवाल यह भी आ रहा है कि क्या वैक्सीन लेने के बाद रक्तदान किया जा सकता है? इस बारे में राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद (एनबीटीसी) ने हाल में एक आदेश जारी किया है, आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञों की क्या राय है?