फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल आपको कर सकता है बीमार, इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 12 Dec 2020 04:14 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कई लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सर्दियों की शुरुआत हो गई है। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कई लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं। रूम हीटर का इस्तेमाल करने से ठंड से तो बचा जा सकता है, परंतु रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल जानलेवा भी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय आप किन बातों का ध्यान रखना है।
विज्ञापन

2 of 7
हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से हवा में नमी की मात्रा कम हो जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हवा में नमी का मात्रा को कम करता है हीटर
  • हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से हवा में नमी की मात्रा कम हो जाती है। हवा में नमी की कमी होने की वजह से आपको स्किन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
अस्थमा के मरीजों को हीटर का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सांस संबंधित समस्याएं हो सकती हैं
  • हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से सांस संबंधित समस्याओं का खतरा भी रहता है। अस्थमा के मरीजों को हीटर का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

4 of 7
हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है
  • हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है। ऑक्सीजन का स्तर कम होने की वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए हीटर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें...
विज्ञापन

5 of 7
कमरे में हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे के कोने में पानी का एक कटोरा रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
कमरे के कोने में पानी का कटोरा रखें
  • कमरे में हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे के कोने में पानी का एक कटोरा रखें। यह वाष्पीकरण की तरह काम करेगा और हवा में नमी के स्तर को बनाए रखेगा। इसके साथ ही हीटर को हमेशा उचित तापमान पर ही सेट करें।
विज्ञापन

6 of 7
साल में कम से कम दो बार हीटर की सर्विस करवाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
हीटर की सर्विस है जरूरी
  • साल में कम से कम दो बार हीटर की सर्विस करवाएं। सर्विस कराने से आपके हीटर की ट्यूब, कॉइल और बैंड अच्छी तरह से काम करेंगे। इन चीजों के खराब रहने की वजह से कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन अधिक मात्रा में होगा, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां खोल कर रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
दरवाजे और खिड़कियां खोल कर रखें
  • हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां खोल कर रखें। दरवाजे और खिड़कियों को खोलकर रखने से आप स्वाभाविक रूप से कमर को साफ कर सकते हैं। इसके साथ ही रूम हीटर को बुर्जगों और शिशुओं की पहुंच से दूर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें