फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: डाइट में शामिल कर लीजिए 'प्रोटीन का पावरहाउस', फिट रहेगा शरीर और पाचन भी रहेगा ठीक

Sat, 21 Feb 2026 07:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रोटीन हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। भीगे चने खाने से आसानी से प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ शुगर कंट्रोल रखने में भी भीगे चने खाने के फायदे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
हेल्दी डाइट सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Freepik.com
आप अपने दैनिक आहार को जितना पौष्टिक और स्वस्थ रखेंगे, शरीर को उतना ही लाभ मिलता है। रोज आहार में हरी सब्जियों-फलों, नट्स और सीड्स को शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सुबह भीगे हुए चने का सेवन करके आप प्रोटीन सहित शरीर के लिए जरूरी कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। 

भीगे चने खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो प्राचीन समय से ही भारतीय आहार परंपरा का हिस्सा रहा है। चने शरीर के अंगों और प्रणालियों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूती देने के अलावा इसके नियमित सेवन से कई प्रकार के लाभ पाए सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
भीगे चने खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com
प्रोटीन का पावरहाउस है चना

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।
 
  • सुबह-सुबह भीगे चने खाने से दिनभर शरीर में ताकत महसूस होती है और थकान भी कम लगती है।
  • यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जो शारीरिक रूप से अधिक मेहनत करते हैं।
  • इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने, बालों की मजबूत को बढ़ाने और अक्सर कमजोरी का शिकार रहने वाले लोगों के लिए भी विशेष लाभकारी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
फिटनेस के लिए खाएं चने - फोटो : Freepik.com
जिम जाने वालों के लिए सबसे अच्छी डाइट

भीगे चने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। जो लोग जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं, उनके लिए भीगे चने खाना एक बेहतरीन प्राकृतिक प्रोटीन का स्रोत है। अच्छी फिटनेस चाहते हैं तो भीगे चने को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।
 
  • चने में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन-फाइबर की अधिकता होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
  • इससे भूख को नियंत्रित करने और अनावश्यक खान-पान से बचने में भी मदद मिल सकती है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।


चने खाने से पाचन भी होता है ठीक

भीगे चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक है। फाइबर आंतों को साफ रखने और मल को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है, जिससे मल त्याग नियमित होता है। इतना ही नहीं फाइबर वाली चीजों को ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में भी लाभकारी पाया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
डायबिटीज वाले भी खा सकते हैं चने - फोटो : Adobe Stock
क्या डायबिटीज वाले भी खा सकते हैं चने?

डायबिटीज में क्या खाएं-क्या नहीं ये बड़ा सवाल रहा है। भीगे चने चूंकि लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते है, जो शरीर में शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने नहीं देते हैं। ऐसे में मधुमेह के शिकार लोगों के लिए नियमित रूप से भीगे चने का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है।
 
  • भीगे चने में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
  • इससे दिल की बीमारियों से भी बचा जा है। यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मददगार होता है।




-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें