Monsoon Health Risk: मानसून, अपने साथ सिर्फ बारिश की ठंडी फुहारें और गर्मी से राहत ही नहीं लाता, बल्कि इसके साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां भी आती हैं। इस मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे सूक्ष्मजीवों को पनपने का अनुकूल माहौल मिलता है। सड़कों पर जमा गंदा पानी और तेजी से बढ़ती मच्छरों की संख्या कई अदृश्य खतरों को जन्म देती है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को चुनौती दे सकते हैं।
ऐसे में इस बदलते मौसम में खुद को सचेत रखना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि मानसून में किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, और इन बीमारियों से बचने के लिए अभी से क्या सावधानी बरतनी चाहिए?