फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या आपको भी अक्सर 'कमर में दर्द' रहता है? आपकी दिनचर्या की ये गलत आदत हो सकती हैं बड़ा कारण

Wed, 18 Jun 2025 01:36 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कमर में दर्द होना एक आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी दो चार होते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बड़ा कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com
Chronic Lower Back Pain Reason:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द एक ऐसी चुनौती बन गया है जो लगभग हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। पहले इसे बुढ़ापे की निशानी माना जाता था, लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बड़ा कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं।

अक्सर हम इन आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये धीरे-धीरे हमारी रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर डालती हैं, जिससे असहनीय कमर दर्द शुरू हो जाता है। अच्छी बात यह है कि अगर इन आदतों को समय रहते पहचान कर सुधारा जाए, तो इस आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या से आसानी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं वो कौन-सी आदतें हैं जो कमर दर्द को बढ़ावा देती हैं और इनसे कैसे बचा जाए।
विज्ञापन

2 of 5
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com
गलत बैठने की मुद्रा
लंबे समय तक गलत तरीके से बैठना, जैसे कुर्सी पर झुककर काम करना या सोफे पर गलत पोजिशन में बैठना, कमर दर्द का प्रमुख कारण है। ऑफिस में घंटों कंप्यूटर के सामने बैठने वाले लोग अक्सर रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालते हैं, जिससे कमर में अकड़न और दर्द शुरू हो जाता है। इसे रोकने के लिए सीधे बैठें, पीठ को सहारा देने वाली कुर्सी का उपयोग करें, और हर 30-40 मिनट में थोड़ा टहलें।

ये भी पढ़ें- Night Munching: क्या आपको भी आधी रात में भूख लगती है? सोने से पहले खाएं ये 3 चीजें, नींद में नहीं आएगी कोई बाधा
 
विज्ञापन

3 of 5
शारीरिक गतिविधि की कमी - फोटो : Freepik.com
शारीरिक गतिविधि की कमी
बैठे-बैठे काम करने की आदत या व्यायाम न करना मांसपेशियों को कमजोर करता है। कमर की मांसपेशियां जब कमजोर पड़ती हैं, तो वे रीढ़ को पर्याप्त सहारा नहीं दे पातीं, जिससे दर्द बढ़ता है। नियमित रूप से योग, स्ट्रेचिंग, या हल्का व्यायाम जैसे ताड़ासन और भुजंगासन कमर को मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़ें- NFHS: देश में कम वजनी 47% बच्चे UP-बिहार समेत चार राज्यों में लेते हैं जन्म, बंगाल-महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर
 

4 of 5
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com
गलत तरीके से वजन उठाना
भारी सामान को गलत तरीके से उठाना या झुककर भारी वस्तुएं ले जाना कमर दर्द का कारण बन सकता है। इससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है और मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि कोई भी भारी सामान सावधानी से और किसी की मदद से उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खराब गद्दा - फोटो : Adobe Stock
खराब गद्दा और नींद की पोजिशन
रात में सोते समय गलत गद्दे का उपयोग या असहज पोजिशन में सोना भी कमर दर्द को बढ़ाता है। बहुत नरम या बहुत सख्त गद्दा रीढ़ को सहारा नहीं दे पाता है, जिससे सुबह कमर में जकड़न महसूस होती है। इसलिए अच्छा गद्दा चुनें और पीठ के बल या करवट लेकर सोने की कोशिश करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें