गर्म पानी पीने के फायदे
- फोटो : Freepik.com
क्या गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सर्दी के महीनों में गर्म पानी पीना ब्लड प्रेशर को कुछ समय तक कम रखने में मददगार हो सकता है। हालांकि इस बात के प्रमाण नहीं हैं कि केवल गर्म पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
- गर्म पानी पीने से खून की नसें फैल जाती हैं जिससे खून आसानी से बहता है और कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
- गर्म पानी से नहाने के बाद भी कई लोगों को ब्लड प्रेशर में आराम मिल सकता है।
गर्म पानी पीने के ये प्रभाव भी जानिए
गर्म पानी शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने, पाचन सुधारने और कुछ लोगों में तनाव कम करने में मदद कर सकता है। गर्म पानी पीने से कई लोगों को आराम महसूस होता है।
- हालांकि बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है क्योंकि इससे मुंह और भोजन नली को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हल्का गुनगुना पानी ही बेहतर माना जाता है।