फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन बीमारियों से जूझ रहे थे ऋषि कपूर, क्यों करवाया था बोन मैरो ट्रांसप्लांट?

Fri, 01 May 2020 03:10 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं - फोटो : Social Media
अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने वाले ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। दो साल से वह कैंसर से जूझ रहे थे। अमेरिका के न्यूयॉर्क में करीब एक साल तक रह कर उन्होंने अपना बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाया और देश लौटे। खबरों के मुताबिक उनकी मौत ल्यूकीमिया के कारण हुई। उनमें मल्टीपल माइलोमा के भी लक्षण थे। यह एक तरह का ब्लड कैंसर है जो बोन मैरो में पनपता है। मल्टीपल माइलोमा या बोन मैरो कैंसर का खतरा आमतौर पर सामान्य से अधिक वजन वाले लोगों को होता है। खासकर 50 की उम्र के बाद इसका खतरा अधिक रहता है। आइए, जानते हैं इन बीमारियों के बारे में विस्तार से। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्या आप जानते हैं कि बोन मैरो क्या होता है?
बोन मैरो हमारी हड्डियों के अंदर एक ऐसा हिस्सा होता है, जिसमें इम्यून सेल्स समेत शरीर की ज्यादातर कोशिकाएं बनती है। बोन मैरो मुलायम ऊतकों के रूप में होता है और हमारे ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स के रूप में शामिल होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर को भूख न लगने की भी शिकायत थी। ऐसा मल्टीपल माइलोमा की स्थिति में भी होता है। माइलोमा एक प्रकार की सफेद रक्त कोशिका होती हैं, जो बोन मैरो में पाई जाती हैं। खबरों के मुताबिक ऋषि कपूर की मृत्यु ल्यूकीमिया के कारण हुई है, जिसमें व्यक्ति के शरीर में असामान्य तरीके से श्वेत रक्त कोशिकाओं का उत्पादन होता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एके केजरीवाल के मुताबिक, इस स्थिति में व्यक्ति का शरीर  संक्रमण से नहीं लड़ पाता है। इसके साथ ही शरीर की हड्डियों में दर्द रहता है। कैंसर के कारण भी हड्डियां कमजोर हो जाती है। 

4 of 6
माइलोमा सेल्स का कुछ हिस्सा जब कैंसर का रूप धारण कर लेता है और लगातार बढ़ने लगता है तो इसे मल्टीपल माइलोमा या बोन मैरो में पनपने वाला ब्लड कैंसर कहा जाता है। यह हड्डियों को खोखला बनाने के साथ ही धीरे-धीरे व्यक्ति की किडनी और पाचनतंत्र को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। मल्टीपल माइलोमा का इलाज दवाओं के अलावा कीमोथेरपी, कोर्टिकोस्टेरोइड, रेडिएशन और स्टेम सेल प्लेसमेंट के जरिए भी किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत
शरीर में जब मल्टीपल माइलोमा फैलने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधी क्षमता तेजी से कम होने लगती है। इस समस्या के इलाज और कैंसर की बढ़ती कोशिकाओं को खत्म करने के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाता है। इस प्रक्रिया में मरीज के शरीर में स्टेम सेल्स का प्रत्यारोपण किया जाता है, जो कि नई रक्त कोशिकाएं बनाती है और प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती है। शरीर की हड्डियों के अंदर पाया जानेवाला बोन मैरो को स्वस्थ रखे बिना शरीर को स्वस्थ रखना नामुमकिन है। इसके संक्रमित होने की स्थिति में ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैंसर के इलाज के लिए की जानेवाली कीमोथेरपी के कारण भी बोन मैरो को नुकसान पहुंचता है।  बोन मैरो में पहले से कोई संक्रमण को इसमें होनेवाली क्षति अधिक बढ़ सकती है। इस स्थिति में भी बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। कीमोथेरपी और रेडिएशन थेरपी के दुष्प्रभाव के कारण भी इसकी जरूरत पड़ती है। इसके अलावा अप्लास्टिक एनीमिया, ल्यूकीमिया, लिंफोमा, थैलेसीमिया जैसी बीमारी में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है, जो ब्लड में पाई जानेवाली कोशिकाओं के उत्पादन और संक्रमण से जुड़े होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें