फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chia Seeds: चिया सीड्स के सेवन का ये है सही तरीका, जान लिए तो पा सकते हैं पूरा लाभ

Tue, 01 Jul 2025 04:10 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिया सीड्स को बहुत से लोग सुपरफुड मानते हैं, क्योंकि इसके सेवन करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन का सही तरीका नहीं मालूम है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि चिया सीड्स के सेवन करने का सही तरीका क्या है?
विज्ञापन
1 of 5
चिया सीड्स - फोटो : Adobe Stock
Chia Seeds Benefits: चिया सीड्स, ये छोटे-छोटे बीज आज के दौर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। दिखने में भले ही ये मामूली लगें, पर पोषण के मामले में इनका जवाब नहीं है। चिया सीड्स फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम और ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। अगर इसका सेवन सही तरीके से किया जाए तो चिया सीड्स का पूरा फायदा लिया जा सकता है।

चिया सीड्स के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन बहुत से लोगों को चिया सीड्स के सेवन का सही तरीका नहीं मालूम है। बता दें कि अगर चिया सीड्स का सेवन सही तरीके से नहीं किया गया तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है, साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। इसलिए, केवल इसके गुणों को जानना ही काफी नहीं, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जाए। आइए इस लेख में हम चिया सीड्स खाने के सही तरीके और इससे मिलने वाले प्रमुख लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चिया सीड्स - फोटो : Freepik.com
सही सेवन विधि
चिया सीड्स को कच्चा खाने से बचें, क्योंकि यह सूखे रूप में पेट में जाकर फूलते हैं, जिससे पाचन में परेशानी हो सकती है। इसलिए, इन्हें हमेशा भिगोकर खाएं। एक चम्मच चिया सीड्स को 1 कप पानी या दूध में कम से कम 15-20 मिनट भिगोएं। यह जेली जैसी बनावट में बदल जाते हैं, जो पाचन के लिए बेहतर है। भिगोए हुए चिया सीड्स को स्मूदी, दही, ओट्स या जूस के साथ भी सेवन कर सकते हैं। रोजाना 1-2 चम्मच (10-25 ग्राम) से अधिक न लें। कुछ लोग चिया सीड्स को रात में भीगोकर सुबह खाते हैं, ये भी सेवन का सही तरीका है।

ये भी पढ़ें- Cancer: कैंसर ने बढ़ाया असमय मौत का खतरा, इससे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को हो रहा सालाना 1.17 लाख करोड़ का नुकसान
 
विज्ञापन

3 of 5
वेट लॉस - फोटो : freepik
वजन घटाने में सहायक
चिया सीड्स में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और लंबे समय तक तृप्ति का अहसास दिलाता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। सुबह भिगोए हुए चिया सीड्स को नींबू पानी या स्मूदी में मिलाकर पीने से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। हालांकि, इसके साथ संतुलित आहार और व्यायाम करना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें- National Doctor's Day: आपकी सेहत का ख्याल रखने वाले हजारों डॉक्टर्स बर्नआउट का शिकार, कौन देगा इस ओर ध्यान?

4 of 5
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज को कम करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। भिगोए हुए चिया सीड्स आंतों को साफ रखते हैं और पाचन को सुचारू बनाते हैं। इन्हें दही या सूप में मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्ट हेल्थ - फोटो : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। यह हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। नियमित सेवन से धमनियां स्वस्थ रहती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है। चिया सीड्स को सलाद या ओट्स में डालकर खाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें