फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना इस समय एक सेब का करें सेवन, इन गंभीर बीमारियों से बचा सकता है यह

Sat, 19 Sep 2020 12:42 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सेब खाने के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pexels.com
ये तो सभी जानते हैं कि रोजाना एक सेब खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, लेकिन फिर भी बहुत कम लोग ही रोजाना सेब या फलों का सेवन करते हैं। सही समय पर प्रतिदिन सेब खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, शरीर कई गंभीर रोगों से भी बचा रहता है। इसलिए रोज एक सेब का सेवन जरुर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि रोजाना एक सेब का सेवन आपको कितने फायदे पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोजाना एक सेब खाने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है

विशेषज्ञों के अनुसार, सेब खाने से दिमाग तेजी के साथ काम करता है। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्लेजर हॉर्मोन्स का स्तर को बनाए रखते हैं, जिससे हम खुश रह पाते हैं औऱ मानसिक तनाव नहीं होता है। रोजाना एक सेब का नियमित रुप से सेवन करने से याद्याश्त से संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
सेब खाने से हार्ट प्रॉब्लम नहीं होती है

जो लोग रोजाना सेब का सेवन करते हैं, उनको दिल की बीमारियों का खतरा बहुत कम रहता है। नियमित रुप से सेब खाने से कॉलेस्ट्रॉल का स्तर सही रहता है, जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सेब का सेवन कैंसर से बचाव करता है 

सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते रहते हैं, जिसके कारण हमारा शरीर बैक्टीरिया के संक्रमण से बचा रहता है। सेब खाने वाले लोगों में कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है। नियमित रुप से सेब खाने से कैंसर सेल्स आसानी से नहीं बन पाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेब का सेवन करने से हम अपने वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। सेब के नियमित सेवन से शरीर में अतिरिक्त वसा जमा नहीं हो पाती है और रक्त संचार भी सही रहता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, सेब उनके लिए एक अच्छा स्वास्थ्य विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेब को हमेशा छिलके समेत खाना चाहिए 

सेब को हमेशा छिलका समेत ही खाना चाहिए। एक दिन के लिए एक सेब खाना सही रहता है। सेब को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए, इससे आपको अपच की समस्या हो सकती है। सुबह में नाश्ते के 1 घंटे बाद या फिर दिन में लंच के 1-2 घंटे बाद आप सेब का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें