चावल, भारत में भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत माना जाने वाला चावल शरीर के लिए कई प्रकार से विशेष लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि हृदय स्वास्थ्य और पाचन को ठीक रखने के साथ चावल का सेवन शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी फायदेमंद हो सकता है। चावल के साथ इसके पानी को भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जब हम चावल को पानी में भिगोते हैं, तो कुछ देर बाद पानी में अपारदर्शी सफेद तरल जमा हो जाता है जिसे आमतौर पर फेंक दिया जाता है। हालांकि अध्ययनों से पता चलता है यह पानी स्वास्थ्य लाभ वाले आवश्यक पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चावल भिगोने के बाद दिखने वाला अपारदर्शी सफेद तरल स्टार्चयुक्त गुणों से भरपूर होता है, इसे बालों, त्वचा और आंत को स्वास्थ रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। चावल का पानी आपकी सेहत के लिए और कितना फायदेमंद हो सकता है, आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं?