फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के समय में मौसमी सर्दी- जुकाम होना अच्छा संकेत, जानें ऐसा क्यों कह रहे हैं विशेषज्ञ

Fri, 26 Mar 2021 12:42 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के मामलों की शुरुआत हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर ने भी देश के तमाम हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। सर्दी- जुकाम और बुखार को कोरोना का सामान्य लक्षण माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आपको सामान्य खांसी- जुकाम यानी मौसम बदलने पर होने वाली कॉमन कोल्ड की समस्या है तो यह आपको लिए कोरोना के समय में फायदेमंद हो सकती है।
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि क्या कॉमन कोल्ड होने का मतलब है कि हम कोरोना वायरस से पूरी तरह से सुरक्षित हैं?

विज्ञापन

2 of 4
cold cough - फोटो : social media

ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के शोधकर्ताओं ने अपनी एक शोध के दौरान पाया है कि यदि आपको राइनोवायरस का संक्रमण हाल फिलहाल में हुआ है तो यह आपको कोरोनावायरस के प्रभावों के खिलाफ सुरक्षाकवच दे सकती है। सरल भाषा में समझें को यदि आपको कॉमन कोल्ड की शिकायत है तो कोरोना के इस समय में यह अच्छा संकेत हो सकता है। राइनोवायरस, कोरोना के उस प्रभाव को कम करने में सहायक पाया गया है जो वायरस को शरीर में बढ़ने का मौका देते हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
Cough And Cold

अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि राइनोवायरस, कोरोना वायरस को प्रतिरूप बनाने से रोक सकता है। इसके लिए राइनोवायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को संदेश भेजता है, जो कोरोना वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकती है। प्रोफेसर पाब्लो मर्सिया के मुताबिक कॉमन कोल्ड का वायरस हमें कोरोना के प्रभाव के कुछ हद तक सुरिक्षत रखने में सहायक हो सकता है।

विज्ञापन

4 of 4
Cough And Cold

विशेषज्ञों की मानें तो अध्ययन से यह तो साफ होता है कि राइनोवायरस, कोरोना के खिलाफ हमें एक सुरक्षाकवच तो दे सकता है लेकिन इसका प्रभाव सीमित समय के लिए होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल कोरोना से सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय सावधानियां बरतने के साथ टीकाकरण ही है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें