फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कोविड-19 के कारण भी हो सकता है मधुमेह, लोगों में दिख रहे हैं ऐसे लक्षण

Thu, 01 Apr 2021 11:43 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटिज और कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही कोमारबिडिटी के शिकार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती रही है। कोमोरबिडिटी का मतलब है किसी व्यक्ति का पहले से ही एक या उससे अधिक बीमारियों का शिकार होना होता है। कई रिपोर्टस में विशेषज्ञों ने बताया कि डायबिटीज, हृदय रोगियों और सांस से संबंधित परेशानियों के शिकार लोगों को कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोविड-19 से संक्रमित रह चुके लोगो को भविष्य में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है? हाल ही में हुए अध्ययन में विशेषज्ञों को संकेत मिला है कि कोविड-19 डायबिटीज का कारक बन सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अध्ययन में विशेषज्ञों ने क्या पाया? 
एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों को इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि कुछ लोगों में संक्रमण के दौरान या ठीक होने के बाद डायबिटीज का विकास देखने को मिला है। अमेरिका में ऐसे ही 2700 से अधिक कोविड-19 से संक्रमित रह चुके लोगों पर सर्वे किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया है कि उनमें से 14 फीसदी लोगों में कोरोनावायरस के संपर्क में आने के बाद मधुमेह का विकास देखा गया। इसी तरह चीन और ब्रिटेन में भी लगभग 40,000 कोविड-19 से संक्रमित या ठीक हो चुके लोगों में इसी तरह के परिणाम देखे गए।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
रोगियों को पहले नहीं थी ऐसी दिक्कत?
विशेषज्ञों ने अध्ययन के दौरान पाया कि जिन लोगों में कोविड-19 संक्रमण या उससे ठीक होने के बाद डायबिटीज की पुष्टि हुई है, उन्हें इससे पहले ऐसी शिकायत नहीं थी। वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कोविड-19 के कारण व्यक्ति मधुमेह का शिकार कैसे हो सकता है?

4 of 5
diabetes
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि कोराना वायरस शरीर की प्रतिरक्षा को कमजोर करता है। इसी क्रम में वायरस एसीई2 से इंट्रैक्ट करके अग्न्याशय सहित कई महत्वपूर्ण अंगों को क्षति पहुंचाता है। इस कारण से इंसुलिन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है जो डायबिटीज का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tired
किन बातों का रखें ध्यान?
चूंकि अब कोविड-19 से संक्रमित या ठीक हो चुके रोगियों में टाइप1 और टाइप2 डायबिटीज के मामले सामने आए हैं, ऐसे में रोगियों को इस तरह के संकेतों पर ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
  • अचानक से थकान महसूस होना।
  • अचानक से बहुत ज्यादा भूख और प्यास लगना।
  • धुंधला दिखाई देना।
  • चोट या घाव को ठीक होने में समय लगना।
  • बार-बार पेशाब जाना।
  • शरीर में झुनझुनी या सुन्नता महसूस होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें