फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में सबसे पहले: रूस ने फिर चौंकाया, अब जानवरों के लिए भी बनाई कोरोना वैक्सीन

Thu, 01 Apr 2021 10:52 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रूस ने पिछले साल अगस्त महीने में दुनिया में सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन लॉन्च कर सबको चौंका दिया था और अब एक बार फिर उसने कुछ इसी तरह का काम किया है। दरअसल, रूस ने जानवरों के लिए भी कोरोना की वैक्सीन बना ली है। इसे कोरोना वायरस के खिलाफ पशुओं के लिए  दुनिया की पहली वैक्सीन के रूप में दर्ज कराया गया है। कृषि सुरक्षा की देखभाल करनेवाली संस्था ने यह दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस में कृषि से संबंधित संगठन रोसेलखोजनाड्जोर के सलाहकार यूलिया मेलानो ने कहा कि वैक्सीन पहले से ही उपलब्ध है, इसे खरीदने के लिए ऑर्डर दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जानवरों की इस कोरोना वैक्सीन का नाम कार्निवैक-कोव (Carnivac-Cov) रखा गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जानवरों की इस कोरोना वैक्सीन का विकास रोसेलखोजनाड्जोर की एक यूनिट ने किया है।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृषि संगठन रोसेलखोजनाड्जोर ने बताया कि इस वैक्सीन की इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता छह महीने तक रहती है। ऊदबिलाव, लोमड़ी, बिल्ली और कुत्ते पर इस वैक्सीन का परीक्षण किया गया है और इस दौरान पाया गया है कि इसने कोरोना वायरस के खिलाफ उन जानवरों के शरीर में एंटीबॉडीज पैदा किया। इस वैक्सीन का परीक्षण पिछले साल अक्तूबर में शुरू हुआ था। हालांकि वैक्सीन निर्माता फिलहाल इसका विश्लेषण कर रहे हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोसेलखोजनाड्जोर ने बताया कि जानवरों की इस पहली कोरोना वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन अगले महीने तक शुरू हो सकता है। रूस के वैज्ञानिकों का दावा है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस में आनेवाले बदलाव को भी रोक सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक नई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि कोविड-19 शायद जानवरों के माध्यम से इंसानों में फैला है। दरअसल, चीन पर बहुत पहले से यह आरोप लगते आ रहे हैं कि वुहान में स्थित उसकी लैब से ही कोरोना वायरस फैला है, लेकिन संगठन द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि कोरोना  वुहान लैब से नहीं फैला है, बल्कि यह किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें