फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकता है जैतून का तेल, शोध में हुए कई खुलासे

Wed, 06 Jan 2021 02:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हम स्वस्थ रहने के लिए क्या-क्या नहीं करते। अच्छा भोजन करते हैं, रोजाना व्यायाम करते हैं, समय पर सोते हैं आदि। लेकिन बावजूद इसके हमें कई बीमारियां अपना शिकार बना लेती है। जैसे- हृदय की बीमारियां। ऐसे में हम कई तरह की दवाइयां लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस बीमारी में जैतून का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है? इस तेल में अनसैटुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीफेनोल यौगिक मौजूद होते हैं, जो कि आपके हृदय को कई तरह की समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे जैतून का तेल हमारे लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, अप्रैल 2020 में प्रकाशित 24 वर्षों के एक बड़े अध्ययन में दिखाया गया कि जैतून के तेल के सेवन से हृदय रोग के जोखिम कम होने में मदद मिलती है। इस अध्ययन में 31 हजार 797 पुरुष और 61 हजार 181 महिलाओं को शामिल किया गया था। सात ग्राम से ज्यादा मार्जरीन, मक्शन मेयोनेज या फिर डेयरी वसा प्रतिदिन उच्च वसा वाले भोजन के रूप में खाने वाले किसी भी व्यक्ति को लेबल किया। वहीं, लोगों ने अस्वस्थ वसा के केवल पांच ग्राम प्रति दिन जैतून के तेल से बदल दिया, जिससे कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम में 7 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसी तरह के अन्य अध्ययन भी बताते हैं कि जैतून के तेल में पॉलीफेनोल यौगिक होता है, जो कि हृदय की रक्षा करते हैं। दिल के दौरे और स्ट्रोक की दर को कम करने में पॉलीफेनोल यौगिक का एक समूह काफी मदद करता है। टोरंटो, कनाडा के सेंट माइकल अस्पताल में हुए शोध पर नजर दौड़ाए तो इसमें पता चला है कि रक्त में प्रोटीन, अपोलीपोप्रोटीन A-IV (Apo A-IV) काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि ये प्लेटनेच एकत्रीकरण और थक्के को रोकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब आप जैतून के तेल के साथ अपना खाना खाते हैं, तो आपका Apo A-IV स्तर ऊपर चला जाता है, और इसके बाद ये कुछ समय के लिए आपके प्लेटलेट्स को स्थिर करता है। इसलिए इस अध्ययन में सामने आया कि अगर कोई व्यक्ति जैतून के तेल का सेवन करता है तो उसके दिल के दौरे और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है। अन्य शोधों से भी पता चलता है कि जैतून के तेल में पॉलीफेनोल्स और असंतृप्त फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो कि लोगों को दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जैतून के तेल का उपयोग जब आप मेडिटेरियन डाइट के साथ करते हैं, जिसमें बहुत सारी सब्जियां होती हैं तो आप सब्जियों के बायो फ्लेवोनोइड्स के साथ जैतून के तेल के सुरक्षात्मक प्रभाव को बढ़ाते हैं। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का जोखिम काफी कम होता है। जैतून के तेल में विटामिन- के व ई, आयरन, ओमेगा- 3 व 6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये मधुमेह के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें