फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात दे चुके लोग रोजाना जरूर करें ये खास काम, मिल सकते हैं कई फायदे

Wed, 06 Jan 2021 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर में लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। जहां एक तरफ काफी लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं काफी संख्या में लोगों की मौत भी इस वायरस की वजह से हो रही है। लेकिन इन सबके बीच उन लोगों की संख्या भी काफी अच्छी है जो इस वायरस को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, उन्हें भी ये वायरस अपना दोबारा शिकार बना सकता है। ऐसे में जो लोग इससे ठीक हो चुके हैं, उन्हें सेहतमंद रहने के लिए कुछ चीजें करनी होंगी। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, वो लोग इस बीमारी का दोबारा शिकार हो सकते हैं, एक जो बुजुर्ग हैं और दूसरे वो जो ठीक होने के बाद उचित सावधानी नहीं बरत रहे हैं। अगर आप कोरोना वायरस को मात देकर घर लौटे हैं, तो भूलकर भी अपने खानपान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। ऐसे लोगों को अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा अधिक लेनी चाहिए। जैसे- हरी फलियां, अंडे, दाल आदि का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हर दिन लगभग आठ से नौ गिलास पानी पीना चाहिए। एक साथ न खाकर थोड़ा-थोड़ा करके खाते रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पाचन तंत्र पर असर भी नहीं पड़ेगा और कोरोना को मात देकर लौटकर आए व्यक्ति के शरीर की ऊर्जा भी बनी रहेगी। व्यायाम हमारे शरीर को फिट बनाता है और हमें कई बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है। इसलिए कोविड-19 से ठीक हुए व्यक्ति को रोजाना नियमित रूप से हल्का-फुल्का ही सही, लेकिन व्यायाम जरूर करना चाहिए। योगा या वॉक करना भी फायदेमंद हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी जब किसी व्यक्ति को अपना शिकार बनाती है, तो इसका सबसे बुरा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। इसलिए हमें इनका काफी ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। वहीं, जब आप कोरोना से ठीक हो जाते हैं तो भी आपको अपना ऑक्सीजन लेवल चैक करते रहना चाहिए, क्योंकि ये बेहद जरूरी माना जाता है। अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे आता है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप कोरोना से ठीक होकर वापस आए हैं, लेकिन आपके सीने में जकड़न हो रही है, आपको अचानक पसीना आ रहा है, अचानक से सिर चकरा रहा है या फिर आपकी सांस छोटी हो रही है। तो आपको इस तरह के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टर से तुरंत संपर्क जरूर करना चाहिए। वहीं, आप दिमाग से जुड़े व्यायाम कर सकते हैं, क्योंकि देखा गया है कि कोरोना से ठीक हुए लोगों की दिमागी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए आप ये कसरत कर सकते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें