हाल ही में हुए एक शोध में नींद और दूर दृष्टि में धुंधलेपन को लेकर एक नया निष्कर्ष सामने आया है, जो कि बहुत महत्वपूर्ण है। फ्लिंडर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों को दूर का देखने में समस्या होती है उनकी नींद सामान्य दृष्टि वाले लोगों की तुलना में बहुत खराब होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन लोगों में मेलाटोनिन का उत्पादन ठीक से नहीं होता है। मेलाटोनिन वो हार्मोन है, जो कि हमारी अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होता है। लगभग 30 प्रतिशत युवा और 10 प्रतिशत बच्चे इस समस्या से परेशान हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए शोध से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें।