Viral Fever Recovery Tips: जब हम वायरल बुखार या सामान्य जुकाम से ठीक होते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि अब सब सामान्य हो गया और हम अपनी पुरानी दिनचर्या में तुरंत लौट सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह वह समय होता है जब हमारा शरीर सबसे कमजोर होता है और उसे पूरी तरह से रिकवर होने के लिए अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है।
बीमारी से लड़ने में हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च कर चुकी होती है, ऐसे में शरीर थोड़ा कमजोर हो चुका होता है। इस दौरान की गई छोटी सी लापरवाही भी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, जिसे 'सेकेंडरी इन्फेक्शन' कहा जाता है।
इसलिए जैसे ही आपका बुखार ठीक होता है या जुकाम के लक्षण कम होते हैं, ऐसी स्थिति में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। आपके शरीर को पूरी तरह से मजबूत होने में बीमारी ठीक होने के बाद भी कुछ दिन लग सकते हैं, और इस दौरान की गई गलतियां आपके स्वास्थ्य को फिर से खतरे में डाल सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में किन गलतियों से बचना चाहिए।