फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आदतों को किया नजरअंदाज तो पीठ दर्द के होंगे गंभीर परिणाम

Tue, 06 Sep 2016 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty images
काम के बीच में या कभी लेटते ही पीठ में दर्द होने लगे, या अचानक बिना किसी वजह कमर दर्द बढ़ जाए तो समझ लें कि कुछ गलत कर रहे हैं। जानिए कौन सी आदतें हैं जिन पर आपका ध्यान अब तक नहीं गया जो पीठ दर्द की वजह बन रही हैं।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : getty images
लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं तो पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। थोड़ी-थोड़ी देर में कुर्सी से उठकर चलें।

 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : getty images
अगर भारी वजन का बैग उठाते हैं तो भी पीठ में भंयकर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अपने वजन के 10 प्रतिशत से अधिक बैग का वजन है तो तुरंत बदल दें।

 

4 of 9
- फोटो : getty images
हाई हील्स की तो लड़कियां दीवानी हैं लेकिन ये पीठ दर्द की गंभीर वजह हो सकती है। जितना हो सके हील्स से बचें और हर दो दिन पर जूते बदलें, फ्लैट भी पहनें।

 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : getty images
पीठ के दर्द की वजह गलत गद्दों का प्रयोग हो सकता है। बहुत पुराने गद्दे जिसे 5-7 साल से प्रयोग कर रहे हैं वो भी कई बार पीठ दर्द का कारण बनते है। अगर ऐसा कुछ भी लग रहा है तो गद्दे तुरंत बदलें।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : getty images
रोजाना ऑफिस के लिए अगर खुद से ड्राइव करके जाते हैं या फिर आधे घंटे से ज्यादा बैठकर सफर करते हैं तो ये पीठ के दर्द का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए हर आधे घंटे बाद 5 मिनट के लिए चलें।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : getty images
अगर आपका लेटने का तरीका गलत है तो कई बार पीठ में दर्द हो सकता है। गलत पोजीशन की वजह से ऐसा हो रहा है तो किसी अच्छे फीजियोथेरेपिस्ट की सलाह लें।

8 of 9
- फोटो : getty images
वजन घटाने या फिर फिटनेस के नाम पर गलत कसरत करने से भी पीठ दर्द हो सकता है। ऐसा करने से बचें, किसी अच्छे ट्रेनर से सलाह लेकर ही कसरत करें।

 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : getty images
तनाव भी कई बीमारियों का कारण बनता है। बहुत ज्यादा तनाव की वजह से पीठ में दर्द उठ सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें