फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: अक्सर चीजों को भूलने की आदत से रहते हैं परेशान? इन वजहों से हो सकती है ये समस्या

Tue, 15 Aug 2023 04:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
याददाश्त की समस्या - फोटो : iStock
किसी का नाम या चीजों को रखकर भूल जाना काफी सामान्य समस्या है, हालांकि अगर ये अक्सर होने लगती है तो इस बारे में गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। स्मृति हानि या असामान्य रूप से भूलने की समस्या, कुछ प्रकार की बीमारियों के कारण भी हो सकती है, जिनका समय पर निदान और इलाज किया जाना आवश्यक हो जाता है। आमतौर पर स्मृति हानि थोड़े समय के लिए हो सकती है और फिर ठीक हो जाती है। पर कुछ कारणों से इसके बढ़ने और गंभीर रूप लेने का भी जोखिम हो सकता है।
 
अक्सर चीजों को भूल जाने की स्थिति के कई कारण हो सकते हैं। जीवनशैली में होने वाली समस्याओं, आहार में गड़बड़ी की स्थिति भी इस जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। आइए जानते हैं इसके क्या कारण हैं? सभी लोगों को इसपर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

2 of 5
नींद न पूरी होने की दिक्कत - फोटो : istock
क्या आपकी नींद होती है पूरी?

अक्सर चीजों को भूल जाने की समस्या, याद करने में होने वाली दिक्कतों की शुरुआत गड़बड़ लाइफस्टाइल के कारण शुरू होती है, जिसका प्रमुख कारण समय पर आपकी नींद पूरी न होना भी हो सकता है। अच्छी नींद, मस्तिष्क कोशिकाओं के बीच के बाइंड को मजबूत करती है जो आपको लंबे समय तक चीजों को याद रखने में मदद करती है। वहीं, जब आपका दिमाग नींद की कमी के कारण भटक रहा होता है तो इसके लिए यादों को संग्रहित करना कठिन हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
दवाओं के कारण याददाश्त की समस्या - फोटो : istock
दवाओं का अधिक सेवन

याददाश्त की कमी या अक्सर चीजों को भूलने की समस्या का एक कारण कुछ प्रकार के दवाओं का सेवन करना भी हो सकता है। सामान्यतौर पर नींद की दवाएं आपकी याददाश्त को कमज़ोर कर देती हैं। इस प्रकार की दवाएं मस्तिष्क की उस प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं जो आपको बेहतर नींद के लिए जरूरी होती है। 

4 of 5
डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock
डायबिटीज रोगियों को हो सकती है ये दिक्कत

चीजों को अक्सर भूलने की समस्या उन लोगों में अधिक देखी जाती है जो डायबिटीज के शिकार होते हैं। उच्च रक्त शर्करा की स्थिति मस्तिष्क में छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। ये कोशिकाएं यादों को संग्रहित करने के लिए जरूरी होती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि दवा, व्यायाम और स्वस्थ आहार के साथ मधुमेह को कंट्रोल करके इस स्वास्थ्य जोखिम को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूम्रपान की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
धूम्रपान से हो सकती है मस्तिष्क को क्षति 

धूम्रपान आपके मस्तिष्क के उन हिस्सों को सिकोड़ देता है जो आपको सोचने और चीजों को याद रखने में मदद करते हैं। यह आपके डिमेंशिया के खतरे को भी बढ़ाता है। ऐसे में यदि आप धूम्रपान करते हैं तो इसके कारण भी सोचने की शक्ति पर प्रभावित हो सकती है। धूम्रपान से मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है और यह आपमें कई प्रकार के न्यूरोलॉजिकल विकारों के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें