Calorie Leakage in Diet: मोटापे को लेकर हमारे समाज में एक आम धारण है कि जरूर कुछ एक्स्ट्रा खा रहे हैं, इसलिए वजन बढ़ रहा है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग वजन घटाने के चक्कर में खाना-पीना तक छोड़ देते हैं, फिर भी शिकायत करते हैं कि 'मैं तो कुछ खाता ही नहीं, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा'। इसी विषय पर डॉक्टर मल्हार गणला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कई ऐसी चीजें बताई हैं जिसके बारे में आपको भी जानना चहिए।
डॉक्टर गणला के अनुसार 100 किलो के शरीर में यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि यह ज्यादा जरूरी है कि आप क्या नहीं खा रहे हैं। हमारे शरीर में डेढ़ से दो लाख कैलोरी पहले से ही 'फैट' के रूप में जमा होती है, इसलिए शरीर को ऊर्जा की कमी का डर नहीं होता। डॉक्टर बताते हैं कि शरीर के तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं पहला पानी, दूसरा प्रोटीन और तीसरा नमक।
शरीर के लिए असली समस्या इन तीन चीजों की कमी होना और उनके गलत स्रोतों का चुनाव करना है। अक्सर लोग इसके लिए उन चीजों का सेवन करते हैं जिससे वे जानें अनजाने में अधिक कैलोरी का सेवन भी करने लगते हैं। इसी को 'कैलोरी लीकेज' कहा जाता है। जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और मोटापा कम होने के बजाय बढ़ने लगता है। आइए इस लेख में इन्हीं चीजों को सरल करके समझते हैं।