अधिक वजन या मोटापे की स्थिति को शोधकर्ताओं ने सेहत के लिए कई प्रकार के नुकसानदायक पाया है। वजन बढ़ने के साथ हृदय रोग, डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म से संबंधित विकारों का जोखिम तेजी से बढ़ने लगता है, यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को वजन को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। कुछ विशेष प्रकार के डाइट प्लान के साथ नियमित व्यायाम की आदत बनाकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी चाहते हैं कि कुछ ही दिनों में तेजी से वजन कम हो जाए, पर क्या आप जानते हैं कि कम समय में तेजी से वजन कम होना भी कई प्रकार की समस्याओं का कारण हो सकता है। शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के लिए धीमी, स्थिर गति से वजन कम करना बेहतर माना जाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग धीरे-धीरे अपना वजन कम करते हैं, उनका वजन लंबे समय तक कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं कि बहुत तेजी से वजन कम होने के कारण किस प्रकार के दुष्प्रभावों का जोखिम रहता है?