फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2019: रोजे के दौरान इस तरह का खाएं खाना, रहेंगे सेहतमंद

Mon, 06 May 2019 12:17 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रमजान का पवित्र महीने को शुरू होनेे में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस पूरे महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं, जिसमें दिनभर न कुछ खाया जाता है और न ही कुछ पिया जाता है। पूरा दिन पानी न पीने की वजह से लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। ऐसे में अपने खानपान में एहतियात बरतना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि रोजे के दौरान हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
रोजे के दौरान तली हुई चीजों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। सहरी के वक्त अंडा, आटे की रोटी या पराठा, ताजे फल आदि का सेवन करना चाहिए। इससे सेहत सही रहती है। इसके अलावा सहरी के वक्त ज्यादा कॉफी या सोडा नहीं पीना चाहिए। साथ ही सहरी में बिरयानी, कबाब, पिज्जा और फास्ट फूड नहीं खाने चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : getty
इफ्तार के वक्त भी ज्यादा तला-भुना नहीं खाना चाहिए। पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद एकदम से तैलीय खाने का सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। खजूर में आयरन होता है। इसलिए रोजे में इफ्तार के दौरान खजूर खाना चाहिए।

4 of 5
रोजे में सहरी के वक्त पत्तेदार सब्जियां और सलाद खाना चाहिए ताकि शरीर में फाइबर मौजूद रहे और अपच की समस्या सामने न आए। इसके अलावा इफ्तार में तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। अगर रमजान के वक्त अपच की समस्या होती है तो खाने को पचाने के लिए फाइबरयुक्त चीजें खानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इफ्तार के समय खाना खाते समय कम से कम पानी पीना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पानी पीने से खाना पचता नहीं है। जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। रमजान के दौरान उन खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करना चाहिए जिसमें प्रोटीन ज्यादा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें