फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Death: इन आदतों से बढ़ता है कार्डियक अरेस्ट का जोखिम, ऐसे करें बचाव

Wed, 21 Sep 2022 06:15 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कार्डियक अरेस्ट - फोटो : istock
Raju Srivastava Death: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में निधन हो गया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू श्रीवास्तव कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन की सूचना के बाद से ही सोशल मीडिया पर शोक संवेदना दी जा रही हैं। सेलिब्रिटीज से लेकर राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके जाने से शोक में हैं। वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ना या कार्डियक अरेस्ट आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है कार्डियक अरेस्ट और किन आदतों के कारण बढ़ता है कार्डियक अरेस्ट का खतरा।
विज्ञापन

2 of 6
कार्डियक अरेस्ट - फोटो : iStock
क्या है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डियक अरेस्ट आने पर दिल अचानक से धड़कना बंद कर देता है। मस्तिष्क और अन्य अंगों में रक्त के प्रवाह की कमी आ जाती है जिसकी वजह से व्यक्ति बेहोश हो सकता है। इस स्थिति का एक सामान्य कारण हृदय गति में आने वाली अनियमितता हो सकता है। हृदय की विद्युत प्रणाली ठीक से काम न करने के कारण कार्डियक अरेस्ट की स्थिति आती है। कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में सीने में दर्द, दिल की धड़कन में अनियमितता, सांस लेने में कठिनाई, बेहोशी या चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
व्यायाम - फोटो : iStock
कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए छोड़े ये आदतें

एक्टिव रहें

अगर आप रोजाना या सप्ताह में कुछ दिन व्यायाम करते हैं, तो शरीर सक्रिय रहता है। लेकिन अगर आप एक्सरसाइज करने के अलावा पूरा दिन लेटे रहते हैं या आराम करते रहते हैं तो दिल पर असर पड़ता है। दिल की मजबूती के लिए हमेशा ही एक्टिव रहना चाहिए। जिम फ्रीक बनने के बजाए पूरा दिन एक्टिव करने का प्रयास करें।

4 of 6
दिल की सेहत का ध्यान रखें - फोटो : istock
दिल की सेहत का ख्याल

हृदय संबंधी किसी भी छोटी बड़ी परेशानी को अनदेखा न करें। हार्ट की परेशानियों से बचने के लिए कसरत करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। इसके अलावा अपना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का समय समय पर चेकअप कराते रहें।
विज्ञापन

5 of 6
शराब नुकसानदायक - फोटो : अमर उजाला
शराब का सेवन नुकसानदायक

बहुत ज्यादा शराब का सेवन भी शरीर और हृदय के लिए नुकसानदायक है। सीमित मात्रा में शराब पीने से दिल को कम ही नुकसान होता है। लेकिन ज्यादा शराब का सेवन खून में कई तरह के फैट स्तर को बढ़ा देती है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है, जो दिल के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खानपान का ध्यान - फोटो : iStock
खानपान का ध्यान

स्वस्थ शरीर और हृदय के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। तला भुना खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। भविष्य में कार्डियक अरेस्ट की स्थिति से बचने के लिए खानपान का विशेष ध्यान दें। डाइट में रोजाना प्रोटीन और विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों को सेवन करें।

-------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें