फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं किशमिश, इन बीमारियों से आपको दिलाते हैं छुटकारा

Sun, 02 Feb 2020 02:53 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किशमिश - फोटो : social media
किशमिश सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। किशमिश खाने से आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी किशमिश आपके लिए फायदेमंद हैं। शरीर में ताकत से लेकर पेट की बीमारियों तक में किशमिश का सेवन लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं किशमिश कितने फायदेमंद होते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किशमिश - फोटो : social media
रोज़ाना किशमिश का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। किशमिश में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो आसानी से पच जाता है। इसके कारण शरीर में तुरंत ऊर्जा आ जाती है। किशमिश में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसलिए यह दिल के मरीजों के लिए भी लाभदायक है। 
विज्ञापन

3 of 5
किशमिश - फोटो : getty images
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपके लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। अक्सर लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किशमिश रामबाण इलाज है। लेकिन ध्यान रहे कि किशमिश को भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलेगा।

4 of 5
किशमिश - फोटो : social media
अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपके लिए किशमिश बेहद फायदेमंद साबित होगी। किशमिश में नेचुरल शुगर पाई जाती है , जो हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है। किशमिश के नियमित सेवन करने से आपका वज़न आसानी से घटना शुुरु हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशमिश - फोटो : social media
हड्डियों को मजबूत करना है तो किशमिश का सेवन जरूर करें। किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए किशमिश का रोज़ाना सेवन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें