हमारे गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की बीमारी बढ़ रही है। इस बीमारी में शरीर का रक्त शर्करा स्तर नियंत्रण में नहीं रहता है। इस कारण मरीज मोटापा ,किडनी फेलियर और दिल से संबधित बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन आप अपने डाइट में प्याज को शामिल करके डायबिटीज से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, प्याज में फ्लेवेनॉइड्स पाया जाता है जो कि रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखता है।