किशमिश खाने के कई सारे लाभ
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राजीव पुंडीर कहते हैं, किशमिश वाला दूध पीने से शरीर तंदुरुस्त रहता है साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में भी मदद मिलती है। इसे तैयार करने के लिए 5-6 किशमिश को रात भर दूध में डालकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
दूध में किशमिश को भिगोकर सेवन करने के कई लाभ हैं। यह न सिर्फ स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है। इस दूध में कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी. ए. डी. बी12, थायमिन, राइबोफ्लेविन होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ गैस, एसिडिटी और कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं।