फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Quit Sugar: अब और नहीं खाना चाहते हैं चीनी? तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर जल्द पाएं छुटकारा

Tue, 11 Feb 2025 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की यह खबर में हम चीनी के इन हानिकारक प्रभावों की पड़ताल करता है। यह हमारे आहार में संतुलन बनाने के महत्व पर जोर देता है और चीनी का सेवन कम करने के लिए कुछ आसान सुझाव देता है। आइए जानते हैं कि धीरे-धीरे कैसे आप चीनी को अपनी डाइट में कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
चीनी, वह मीठी चीज, जिसे हम अक्सर अपनी चाय में मिलाते हैं और यह हमारे भोजन का अहम हिस्सा है । यह हमारे फिजी ड्रिंक्स और यहां तक कि नमकीन स्नैक्स में भी मिली होती है। हालांकि यह सच है कि चीनी तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। शोध से पता चलता है कि यह कई तरह की पुरानी बीमारियों में भूमिका निभाता है। तो आज की यह खबर में हम चीनी के इन हानिकारक प्रभावों की पड़ताल करता है। यह हमारे आहार में संतुलन बनाने के महत्व पर जोर देता है और चीनी का सेवन कम करने के लिए कुछ आसान सुझाव देता है। आइए जानते हैं कि धीरे-धीरे कैसे आप चीनी को अपनी डाइट में कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैसे चीनी से पाएं छुटकारा - फोटो : इंस्टाग्राम
नेचुरल मीठी चीजों का करें सेवन
अगर आपको मीठा खाना काफी पसंद है तो आप चीनी की जगह नेचुरल मीठी चीजों का सेवन कर सकते हैं। आप फल, शहद, गुड़ या फिर खजूर आदि को अपनी डाइट में शामिल कर के मीठा खाने की अपनी ख्वाहिश को भी पूरा कर सकते हैं। इनको खाने से आपके स्वास्थ्य को भी काफी लाभ होगा और आपको चीनी खाने से छुटकारा भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
पैकेज्ड फूड से बनाएं दूरी
पहले से पैक्ड फूड का प्रोसेसड फूड में चीनी की मात्रा छुपी हुई होती है और यह आपकी सेहत को काफी नुकसान भी पहुंचाती है। ऐसे में आप इन खाद्य पदार्थों को इग्नोर कर के चीनी के सेवन को कम कर सकते हैं और घर का ताजा खाना खाकर अपनी सेहत को स्वस्थ रख सकते हैं।

4 of 5
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : संवाद
खाने में चीनी की जगह मसालों का करें इस्तेमाल
अगर आपको बार-बार खाने में चीनी की मात्रा बढ़ानी पड़ रही है तो आप खाने में चीनी की जगह मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दालचीनी, इलायची और जायफल का इस्तेमाल कर के अपने खाने में मिठास ला सकते हैं। इससे आपकी डाइट में चीनी की मात्रा भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
धीरे-धीरे डाइट में से चीनी करें कम
आप अगर चीनी छोड़ना चाहते हैं तो अचानक से चीनी की मात्रा घटाकर आधा कर सकते हैं और फिर इसे एकदम से कम कर सकते हैं। ऐसे में आप शरीर को बगैर कोई तनाव दिए इससे मुक्ति पा सकते हैं। शरीर भी बिना किसी बोझ के इसे अपना लेगा।
 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें