मोटापा आज के दौर में एक बड़ी समस्या है। हर कोई अपना वजन संतुलित रखना चाहता है, लेकिन जिस तरह की हमारी जीवनशैली, हमारा खानपान हो गया है, ऐसे में वजन पर नियंत्रण रख पाना मुमकिन नहीं हो पाता। हमलोगों में से अधिकतर लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते और वजन कम करने के लिए योग और व्यायाम नहीं कर पाते। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि केवल खाना कम कर के मोटापा से छुटकारा पाया जा सकता है, जबकि ऐसा संभव नहीं है। आपको वर्कआउट तो करना ही पड़ेगा। हां, वजन कम करने में मदद करने वाले कुछ कारगर तरीके होते हैं। आप शायद यह जानकर थोड़ा चौंक सकते हैं कि वजन कम करने में फलों का राजा आम हमारी बहुत मदद करता है। गर्मियों का मौसम आ चुका है और फल बाजार में आम भी बिकना शुरू हो गया है। आम के गूदे के साथ इसकी गुठली के भी फायदे हैं। तो आइए जानते हैं, वजन कम करने में आम हमारी किस तरह मदद करता है।